शशि थरूर ने की जांच की मांग

Summary :

NULL

नई दिल्ली: कांग्रेस के शशि थरूर ने ओखी तूफान आने के बाद केरल राज्य में हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कुछ एजेंसियों की ओर से खामियां रह जाने का संकेत दिया और केंद्र सरकार से इस दिशा में जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि तूफान आने के बाद केंद्र सरकार का रुख बहुत सकारात्मक रहा और उसने राज्य को काफी मदद दी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तत्काल मौका मुआयना करने पहुंचीं और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालात का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस स्थिति को पूरी गंभीरता से देखना होगा। थरूर ने कहा कि गुजरात चुनाव की वजह से मीडिया ने भी इस आपदा पर ज्यादा बात नहीं की और इस इलाके पर लोगों का ध्यान नहीं दिया गया। थरूर ने कुछ कमियों की ओर इशारा करते हुए सरकार से आवश्यक जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ वह तटरक्षक और नौसेना के लोगों की मदद के लिए उनके प्रति जनता की ओर से आभार भी व्यक्त करते हैं।

सांसद ने पीड़ित परिवारों को केंद्र की ओर से अलग से मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि केवल राष्ट्रीय आपदा निधि से काम नहीं चलेगा। राकांपा के मोहम्मद फैजल ने भी अपने केंद, शासित राज्य में ओखी से हुए भयावह नुकसान की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि उनके द्वीप पर तत्काल जानकारी होने की वजह से जान का नुकसान नहीं हुआ।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team