Shastri Nagar House Fire: नई दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक घर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बीच आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी किया सहयोग
आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों ने भी मदद की। स्थानीय निवासियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने के प्रयास में दमकल कर्मियों का साथ दिया। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
आगे की अपडेट जारी है…


Download Android App
Download iOS App




