संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के साक्षी बने। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को आमंत्रित किया और उन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार किया ।
दरअसल, गत 25 मई को हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद राहुल गांधी ने पहली बार किसी सार्वजनिक या आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत की है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने उनकी पेशकश को ठुकरा दिया और पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन के लिए उन्हें अधिकृत किया।


Download Android App
Download iOS App



