नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कहा कि जनता को लूटने वाले मैक्स अस्पताल के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाएगी। दिल्ली में किसी भी अस्पताल को छूट नहीं दी जा सकती। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में निजी अस्पताल की अहम भूमिका हैं। सरकार सरकारी अस्पतालों को बेहतर बना रही है। वहीं मनोज तिवारी के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे बेहद दुख है की मनोज तिवारी और भाजपा ने कहा है की मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करना सही नहीं है, उन्होंने जनता के हित को दरकिनार करते हुए मैक्स हॉस्पिटल का साथ दिया है जो काफी शर्मनाक है।
वहीं उन्होंने दिल्ली की समस्याओं को दूर करने को लेकर कहा कि अगले दो साल में दिल्ली के सभी अनधिकृत कॉलोनियों में नालियां और सड़कें बनाने के साथ पीने का पानी और सीवर की पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। रविवार को मीर विहार में मुंडका विधानसभा के अंतर्गत आने वाली अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 250 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अगले दो साल में राजधानी का नक्शा बदलने का रोड मैप तैयार कर लिया है।
हमारी कोशिश है कि अगले दो साल में सभी अनधिकृत कॉलोनियों में चारों सुविधाएं पहुंचा दी जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के तुगलक लेन जेजे कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी साथ ही अधिकारियों को उसके निदान के आदेश दिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



