हिन्दी में रोजगार के बढ़ते अवसरों से विद्यार्थियों को कराया रूबरू

Summary :

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज के हिन्दी विभाग में हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिन्दी विभाग के प्रोफेसर एवं मीडिया विशेषज्ञ हंसराज सुमन ने बीए, बीकॉम, विज्ञान और ऑनर्स के विद्यार्थियों से हिन्दी में रोजगार के अवसरों को लेकर सीधे संवाद किया। प्रो. सुमन ने कहा कि हिन्दी आज केवल मातृभाषा या एक विषय नहीं, बल्कि बाजार से जुड़ी सशक्त भाषा है। सूचना क्रांति और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विस्तार के साथ हिन्दी में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया, फिल्म, अनुवाद, रंगमंच, रेडियो, सोशल…

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज के हिन्दी विभाग में हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिन्दी विभाग के प्रोफेसर एवं मीडिया विशेषज्ञ हंसराज सुमन ने बीए, बीकॉम, विज्ञान और ऑनर्स के विद्यार्थियों से हिन्दी में रोजगार के अवसरों को लेकर सीधे संवाद किया।

प्रो. सुमन ने कहा कि हिन्दी आज केवल मातृभाषा या एक विषय नहीं, बल्कि बाजार से जुड़ी सशक्त भाषा है। सूचना क्रांति और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विस्तार के साथ हिन्दी में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया, फिल्म, अनुवाद, रंगमंच, रेडियो, सोशल मीडिया, सामुदायिक रेडियो, रचनात्मक लेखन, वेब पत्रकारिता और फिल्म स्क्रिप्ट जैसे क्षेत्रों में हिन्दी के विद्यार्थियों के लिए संभावनाएं हैं।

प्रो. सुमन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हिन्दी पाठ्यक्रमों में रोजगारपरक और व्यावसायिक विषयों को शामिल करने की जरूरत बताई, ताकि विद्यार्थियों को कॉलेज स्तर पर ही व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है और विदेशों के अनेक विश्वविद्यालयों में हिन्दी का अध्ययन कराया जा रहा है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रमों में रोजगारपरक विषयों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और फील्ड विजिट की आवश्यकता उठाई। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन की मांग भी रखी। कार्यक्रम में कसक शर्मा, अनु यादव, मोनी कुमारी, कंचन कुमारी, नूरसब्बा, अंशु शुक्ला और अंकित कुमार समेत अन्य विद्यार्थी शामिल हुए।

 

Sumant Chaudhary