नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा। अनुमान है कि बुधवार को तापमान 40 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी रहने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुरुवार को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। यह स्थिति 26 से 28 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस दौरान आंधी के साथ-साथ बूंदाबांदी भी होगी।
अनुमान है कि बुधवार को तापमान 41 डिग्री रहेगा, जबकि गुरुवार को 42 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 से 30 अप्रैल तक तापमान में गिरावट रहेगी। दिल्ली के दूसरे केन्द्रों पर अधिकतम तापमान पालम 40.2, लोधी रोड 38.2, रिज 39.3, आया नगर 39.4, डीयू 38.9, जाफरपुर 38.8, मुंगेशपुर 38.4, नजफगढ़ 38.7 और नरेला में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



