बेटे को बंधक बनाकर मां से कराया जा रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Summary :

Central District Crime News : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की कमला मार्केट थाना पुलिस ने बेहतर जिंदगी और रोजगार का झांसा देकर महिलाओं को दिल्ली लाने के बाद जीबी रोड के कोठे में जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोठा नंबर-58 से दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया है। मामले में कोठे की देखरेख करने वाली गीता, मंजू और पारो खातून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले भी मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं और फिलहाल अदालत से जमानत पर थीं। डीसीपी रोहित…

Central District Crime News : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की कमला मार्केट थाना पुलिस ने बेहतर जिंदगी और रोजगार का झांसा देकर महिलाओं को दिल्ली लाने के बाद जीबी रोड के कोठे में जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोठा नंबर-58 से दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया है। मामले में कोठे की देखरेख करने वाली गीता, मंजू और पारो खातून को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पहले भी मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं और फिलहाल अदालत से जमानत पर थीं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि एसीपी राजीव भारद्वाज की देखरेख में एसएचओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई किरण सेठी, महिला कांस्टेबल कोमल और रश्मि की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को रिस्क्यू किया।

मामले का खुलासा 26 अगस्त को उस समय हुआ, जब पश्चिम बंगाल की करीब 60 वर्षीय महिला महिला पुलिस पोस्ट पहुंची। उसने बताया कि उसकी 26 वर्षीय शादीशुदा बेटी तीन बच्चों की मां है और 2 मई से लापता है। 25 अगस्त को बेटी ने किसी तरह फोन पर संपर्क कर बताया कि वह जीबी रोड के कोठा नंबर-58 में कैद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कोठे पर छापा मारकर महिला को रेस्क्यू कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि 2 मई को वह पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर थी। इसी दौरान कालू नामक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दिल्ली ले आया। आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसने महिला का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और बाद में उसे गीता के हाथों बेच दिया। गीता ने करीब एक महीने तक उसे अपने घर में रखा और फिर जीबी रोड के कोठे पर ले जाकर संचालक को सौंप दिया। वहां उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। महिला की कमाई गीता और मंजू द्वारा अपने पास रखने का आरोप है।

दूसरी पीड़िता की दर्दनाक दास्तां

28 वर्षीय महिला ‘जे’ करीब दो साल पहले पति-ससुराल से विवाद के बाद आठ वर्षीय बेटे के साथ पश्चिम बंगाल से निकली थी। रास्ते में एक महिला ने नौकरी और मदद का भरोसा देकर दोनों को दिल्ली बुलाया। आरोप है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उन्हें गीता के घर ले जाया गया, जहां अगले दिन जीबी रोड के कोठे पर पहुंचाकर महिला को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। विरोध करने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई। उसकी कमाई भी आरोपी रख लेते थे। बाद में बेटे को हॉस्टल भेज दिया गया और मां को तीन-चार महीने में एक बार मिलने दिया जाता था। पुलिस अब बच्चे को सुरक्षित बरामद करने में जुटी है। जांच में आरोपी महिलाओं के पुराने मानव तस्करी मामलों में शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

Sumant Chaudhary