कर्नाटक में तीन कुख्यात चंदन तस्कर गिरफ्तार

Summary :

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुजीब और फयाज सहित तीन कुख्यात चंदन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे वर्ष 2009 से चंदन तस्करी से जुड़ थे।

कर्नाटक पुलिस ने कडप्पा जिले में कटिगेनाहल्ली गांव के एक गोदाम में छापा मारकर तीन कुख्यात चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया है और पांच करोड़ रूपये की कीमत की चंदन की लकड़ बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायण ने शनिवार को यहां संवादाता सम्मेलन में का कि खुफिया सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के निरीक्षक नरसिम्हुलु के नेतृत्व में जिला पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और गोदाम में छापा मारा।

जहां लाल चंदन की लकड़यिं छिपा कर रखी गयी थीं। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर मुजीब और फयाज सहित तीन कुख्यात चंदन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे वर्ष 2009 से चंदन तस्करी से जुड़ थे। श्री लक्ष्मीनारायण ने कहा कि मुजीब ने तमिलनाडु और दुबई में नेटवर्क स्थापित किया और विदेशों में चंदन का निर्यात किया।

Desk Team