प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 32वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। आज पीएम के कार्यक्रम में एक और बात खास होगी। केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद यह मन की बात का पहला एपिसोड है। ऐसे में यह अहम होगा कि मोदी देश की जनता से क्या बात करते हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गरीब लोगों के साथ ‘मन की बात’ रेडियो पर सुनेंगे।
दो दिन पहले ही राष्ट्रपति भवन में दो पुस्तकों, राजेश जैन की ‘मन की बात: रेडियो पर एक सामाजिक क्रांति’ और उदय मूहुकर की ‘माचिंर्ग विद अ बिलियन’ का विमोचन हुआ था। इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले और रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा था कि ‘मन की बात’ एक लोकप्रिय कार्यक्रम है, और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समय-समय पर लोगों से सीधा संवाद करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम लोगों से संवाद का सशक्त जरिया है।


Download Android App
Download iOS App



