दिल्ली में कोहरे का कहर, 200 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से हुई लेट

Summary :

कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है, दिल्ली में भी कोहरे की चादर छाई हुई है जिससे यातायात की गति धीमी हो गई है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है जिससे ट्रेन औऱ विमान सेवा दोनों प्रभावित हुए है। 200 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही है। वहीं कई ट्रेन घंटो की देरी से गंतव्य स्थान पर पहुंच रही है, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण हवाई अड़्डे में दृश्यता शून्य हो गई, जिससे दिल्ली से संचालित होने वाले 100 से अधिक विमान देरी से उड़े। एयरलाइन्स में स्पाइस जेट, इंडिगो औऱ एयर इंडिया एयरलाइन्स प्रभावित हुई है।

200 से अधिक ट्रेन हुई लेट

कोहरे ने ट्रेन की गति को कम कर दिया है जिससे ट्रेन निर्धारित समय से 2-4 घंटे लेट चल रही है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का ग्रीन सिग्नल ना मिलने के कराण ट्रेन देर से रवाना हुई। कड़ाके की ठंड में घंटो तक, ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कटरा वंदेभारत, अजमेर शताब्दी, दिल्ली पलवल, प्रयागराज हमसफर, वाराणसी वंदेभारत, रानी कमलापति शताब्दी,लखनऊ शताब्दी, इन्दौर नई दिल्ली एक्सप्रेस एंव अन्य ट्रेन निर्धारित समय से लेट हुई है।

100 से अधिक विमान हुए लेट

खराब मौसम के कारण 100 विमानों के संचालन में देरी हुई है। घने कोहरे के कराण दृश्यता कम हो गई हो थी, जिससे विमान निर्धारित समय में उड़ान नहीं भर पाए। वहीं एयरलाइन्स ने यात्रियों को सूचित करते हुए कहा कि फ्लाइट्स की सही जानकारी औऱ समय जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें। कोहरे के कारण विमान परिचालन प्रभावित हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।