दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित

Summary :

डीएमआरसी के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाएं जनकपुरी पश्चिम और आर के पुरम के बीच तथा बोटैनिकल गार्डन और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित की जा रही हैं।

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाएं तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार सुबह बाधित हो गईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाएं जनकपुरी पश्चिम और आर के पुरम के बीच तथा बोटैनिकल गार्डन और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित की जा रही हैं। 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निम्नलिखित स्टेशनों के बीच चलाई जाएंगी:1) जनकपुरी पश्चिम और आर के पुरम के बीच 2) बोटैनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच।” उसने कहा, “आर के पुरम और कालकाजी के बीच अस्थायी रूप से एकल लाइन ट्रेन सेवा होगी।”

मेट्रो के चौथे चरण में देरी के लिए कोई दोषारोपण नहीं : केजरीवाल

Desk Team