हल्द्वानी : मतगणना परिणामों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने वाणिज्य, अर्थशास्त्र, विज्ञान विषयों के 24 प्रवक्ताओं को उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा के साथ सम्बद्ध किया है। ये सभी प्रवक्ता मतगणना स्थलों से चक्रवार परिणाम लाकर बनाए गए वोटो की गिनती मीडिया के सेन्टर पर पत्रकार बन्धुओं को उपलब्ध करायेंगे।
वोटो की गिनती के लिए ड्यूटी में लगाए गए सभी प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण शनिवार की दोपहर तिकोनिया स्थित मीडिया सेन्टर में आयोजित किया गया। निर्वाचन मीडिया प्रबन्धन के नोडल अधिकारी योगेश मिश्रा द्वारा सभी को मतगणना परिणामों के संकलन एवं सम्प्रेषण के बारे में विस्तार से बताया।
मिश्रा ने वोटो की गिनती पर लगाये गये लोगों से कहा कि वह अनिवार्य रूप से 20 नवम्बर की प्रातः मतगणना स्थल पर उपस्थित हों तथा मतगणना समाप्ति तक अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक अंजाम दें। श्री मिश्रा ने बताया कि रामनगर की मतगणना परिणामों के संकलन के लिए अहमद नदीम, प्रवक्ता मदन मोहन पन्त, जीवन चन्द्र पाण्डेय, नईम अहमद, नीरज राज को दायित्व दिया गया है।
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 24 लाख वोटर्स चुनेंगे सरकार
इसी प्रकार जीजीआईसी नैनीताल में सम्पन्न होने वाली भवाली, भीमताल व नैनीताल के मतगणना परिणामों का संकलन सूचना विभाग के प्रकाश चन्द्र पाण्डे, प्रवक्ता विजय सिंह अधिकारी, आरबी दीक्षित, किशन चन्द बेला, अर्जुन सिंह, जगत प्रसाद बुधलाकोटी प्रवीण सती, सागर सिंह, गौरव भाकुनी तथा रामपाल यादव करेंगे। नगर निगम हल्द्वानी, नगर पंचायत लालकुआं व कालाढुंगी की मतगणना जोकि एमबी इण्टर काॅलेज में होगी।
परिणामों का संकलन मीडिया सेन्टर के एमसी जोशी के अलावा प्रवक्ता चन्द्रपाल सिंह, गिरिराज शर्मा, प्रेम प्रकाश दानी, एनएस बर्गली, कृष्ण कुमार, ललित मोहन पाठक, रामपाल सिंह यादव, रितेश तिवारी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनोद कुमार तिवारी तथा वीरेन्द्र सिंह शाही द्वारा किया जाएगा। बैठक में प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मीडिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



