नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी करावल नगर विधानसभा में लगे पोस्टर ‘मुसलमानों के मसीहा जनाब अरविंद केजरीवाल’ पर ट्वीट करते हुए शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि स्वघोषित मसीहा अरविंद केजरीवाल स्वघोषित मालिक भी… खुद की मस्जिद बनवा नमाज पढ़वानी बाकी रह गई है बस? कितनी साम्प्रदायिकता फैलाएंगे। एक तरफ सबका साथ सबका विकास और दिल्ली के मालिक का हाथ बस एक वर्ग के साथ।
वो भी सिर्फ चुनावी उल्लू सीधा करने के लिए। इसके अलावा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी इस पर ट्वीट किया कि,’ अरविंद केजरीवाल जी अब इससे नीचे और कुछ करना बाकी है क्या?आप राजनीति को एक नया रूप नई दिशा देने आए थे… क्या साम्प्रदायिकता से भरी इस राजनीति को नई राजनीति कहते हैं…मुसलमानों का मसीहा जी? सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया और लाइक मिल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



