मध्यप्रदेश के जबलपुर में पिछले दो दिनों में स्वाइन फ्लू से एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गयी है। इसके अलावा तीन पॉजिटिव मरीज उपचार के लिए भर्ती है। नेता जी सुभाष चंद, बोस मेडिकल कॉलेज के डॉ दीपक बरकड़ ने आज बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू टेस्ट के 50 सेम्पल प्राप्त हुए हैं।
इसमें से पांच सेम्पल पॉजिटिव पाये गये हैं। मेडिकल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक की कल उपचार के दौरान मौत हो गई इसके पहले शुक्रवार को शहपुरा के ग्राम झुरई निवासी वृद्ध की भी स्वाईन फ्लू से मौत हो गई थी। शेष तीन पॉजिटिव मरीजो का उपचार जारी है।


Download Android App
Download iOS App



