देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारत के युवा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अपनी श्रेष्ठता साबित कर सके, इसके लिए हमारे विश्वविद्यालयों को बड़ी भूमिका निभानी होगी। व्यावहारिक पाठ्यक्रमों के साथ अंतर विषयक कक्षा पर ध्यान देना होगा। परम्परागत प्रणाली जहां जड़ों को मजबूत करे, नए ईंनोवेटिव तौर तरीके नयी चुनौतियों का समाधान खोजें।
उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और बायोटेक्नोलाॅजी का दौर है। इंटरनेट का जमाना है, शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बदलाव आ रहे हैं और इनका स्वागत किया जाना चाहिए। परंतु अपनी मूल संस्कृति, अपने मूल्यों का सदैव ध्यान रखना चाहिए। हमारे वेद उपनिषदों में जो महान वैज्ञानिक ज्ञान भरा पड़ा है, उसे भी आधुनिक संदर्भों में युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने टिहरी झील का किया निरीक्षण
बेबी रानी मौर्य ने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने अध्यापकों और विद्यार्थियों के सहयोग से आउटरीच प्रोग्राम के जरिये सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित अग्रवाल, को-चेयरमैन अनुज अग्रवाल, रजिस्ट्रार वी.वी.पंत सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



