उत्तम नगर हत्याकांड: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली High Court पहुंची आरोपी की मां, आज होगी अहम सुनवाई

Summary :

Uttam Nagar Case Update: दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगा। Accused Mother Moves High Court: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में सह-आरोपी का घर गिरा दिया गया है और उनके घर को भी गिराए…

Uttam Nagar Case Update: दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगा।

Accused Mother Moves High Court: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां

Uttam Nagar Murder Case Updates
Uttam Nagar Murder Case Updates (Source: Social Media)

दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में सह-आरोपी का घर गिरा दिया गया है और उनके घर को भी गिराए जाने की आशंका है।

Uttam Nagar Murder Case Updates: तीन महिलाएं हिरासत में

बता दें कि 8 मार्च को आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की थी जबिक 9 मार्च को तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल थीं। दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना होली के दिन उत्तमनगर की जेजे कॉलोनी में हुई।

Uttam Nagar Case Update: क्यों हुआ विवाद?

Uttam Nagar Case Update
Uttam Nagar Case Update (Source: Social Media)

पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर गया और वहां से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन व रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।

आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Delhi High Court News: तरुण की मौत के बाद इलाके में तनाव

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया।

दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है।

यह भी पढ़ें: Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला शाहबाद डेरी, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।