सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटे। अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया। केजरीवाल ने उनकी अविश्वसनीय यात्रा की तारीफ की, जबकि आतिशी ने उनके साहस को प्रेरणादायक बताया। उनकी वापसी ने पूरी दुनिया में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना दिया है।
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद आज बुधवार को धरती पर लौट आए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्री धरती पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं। पूरी दुनिया उनका स्वागत कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिश ने भी सुनीता विलियम्स का धरती पर स्वागत किया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट किया, “सुनीता विलियम्स, धरती पर आपका स्वागत है। अंतरिक्ष में आपकी नौ महीने की अविश्वसनीय यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक रही है। आपका साहस और समर्पण पीढ़ियों के सपनों को प्रज्वलित करता रहेगा। दुनिया आपकी सुरक्षित वापसी और आपके साथ लाए गए ज्ञान का जश्न मना रही है।”
आतिशी ने भी किया स्वागत
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट किया, “पृथ्वी पर वापस आने पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स। अंतरिक्ष में नौ महीने की असाधारण यात्रा के बाद, आपका साहस, समर्पण और अग्रणी भावना लाखों लोगों को प्रेरित करती है। दुनिया आपकी सुरक्षित वापसी का जश्न मना रही है और आपके द्वारा लाए गए ज्ञान और प्रेरणा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस तरह के क्षण कई पीढ़ियों के सपनों को जगाते हैं, हम सभी को सितारों से परे पहुंचने की याद दिलाते हैं।”
What a moment! https://t.co/7natBOFlHF
— Atishi (@AtishiAAP) March 19, 2025
9 महीने बाद सुरक्षित वापसी
आपको बता दें कि नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ नौ महीने बाद सुरक्षित धरती पर लौट आईं। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। दोनों सिर्फ एक हफ्ते के लिए गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण उन्हें नौ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहना पड़ा। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए हुई। इस अंतरिक्ष यान के जरिए 17 घंटे की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौटे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान का कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार 19 मार्च को सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा।
धरती के लोगों के साथ समुद्र की डॉल्फिन्स ने भी किया सुनीता का स्वागत, देखें VIDEO


Download Android App
Download iOS App



