नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने के असार दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इस गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला देश के संविधान की रक्षा और देश को तानाशाही से मुक्त करने के लिए किया है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने डिजिटल प्लेटफोर्म फेसबुक के जरिए पार्टी के पूर्ण राज्य अभियान पर पूछे गए सवालों के जवाब में दिया। गोपाल राय ने स्पष्ट किया दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा आम आदमी पार्टी के लिए सबसे अहम है। पार्टी केंद्र में महागठबंधन को समर्थन इसी शर्त पर देगी कि महागठबंधन कि सरकार शीघ्र से शीघ्र दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का काम करे।
गोपाल राय ने सोशल प्लेटफोर्म के जरिए पूछे गए सभी प्रश्नों के जवाब दिए। पूर्ण राज्य क्या है और इसकी जरूरत क्यों है? के प्रश्न के उत्तर में गोपाल राय ने कहा कि जब जनता किसी राज्य में वोट के माध्यम से एक सरकार का चुनाव करती है और उस सरकार को राज्य में विकास करने के सारे निर्णय लेने के अधिकार प्राप्त होते हैं।
इसके तहत वो जनता की भलाई के काम कर सकें, उसे पूर्ण राज्य कहते हैं। वहीं पूर्ण राज्य बनने से दिल्ली वालों को क्या फायदा होगा? के प्रश्न के उत्तर में गोपाल राय ने कहा कि पूर्ण राज्य न होने की वजह से दिल्ली आज आधा राज्य है। बहुत सारे काम ऐसे हैं जो दिल्ली सरकार चाह कर भी नहीं कर सकती।
उदाहरण के तौर पर महिला सुरक्षा, बच्चों के लिए उच्च शिक्षा का मामला, युवाओं को राजगार का मुद्दा, मेट्रो के बढ़ते किराए का मुद्दा, सीलिंग का मुद्दा आदि मामलों में दिल्ली की सरकार कुछ नहीं कर सकती। अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय करेगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। दिल्ली के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए नए कॉलेजों का निर्माण करेगी।


Download Android App
Download iOS App



