नई दिल्ली: सर्दियों में किसी भी गरीब को बेघर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी लैंड एजेंसियों को निर्देश दिया है कि 28 मार्च तक दिल्ली में कोई भी झुग्गी न तोड़ी जाए। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव दिल्ली, सीईओ डीयूएसआईबी, तीनों एमसीडी और डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि सर्दियों के दौरान झुग्गी नहीं तोड़नी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक दिल्ली में मौसम काफी सर्द रहता है। ऐसे में मानवीय आधार पर उन्हें छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी झुग्गी को तोड़ने से पहले नियमों को पालन किया जाना चाहिए। भविष्य में झुग्गियों के समुचित पुनर्वास या स्थानांतरण के बिना कोई विध्वंस नहीं किया जाना चाहिए।
डीआईएसआईबी अधिसूचित स्लम नीति के तहत विध्वंस के लिए मानदंड लगाएगा और यह सभी दिल्ली और एजेंसियों के लिए लागू होगा। हाल ही में जारी दिशानिर्देश के तहत झुग्गी बस्ती के पुनर्वास के लिए डीओएसआईबी को नोडल एजेंसी बनाया है। देखा जाए तो दिल्ली सरकार अपने नियमों के तहत झुग्गियों में रहने वाले लोगों को समुचित व्यवस्था देगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



