महाराष्ट्र के परभनी जिले में 38 साल के एक शख्स के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अजीब मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर में पंखे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि एक महिला सेक्स के लिए उसका उत्पीड़न कर रही थी। मितकरी के सुसाइड नोट में कहा गया है कि महिला को पता था कि वह शादीशुदा हैं लेकिन वह मितकरी पर सेक्स करने के लिए दवाब बना रही थी।
नोट के मुताबिक महिला सचिन को धमकी देती थी कि अगर वो सेक्स नहीं करेगा तो उसके खिलाफ क्रिमिनल केस करेगी। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



