नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि उन तमाम बधाओं के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेनमॉर्क में होने वाली C-40 समिट को वीडियो कॉन्फेंस के जरिए संबोधित किया, जिसे रोकने की केंद्र सरकार ने भरपूर कोशिश की थी।
संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डेनमार्क दौरे पर दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर द्वारा दिए गए बयान ‘वहां तो सिर्फ मेयरों की बैठक हैं’ पर सवाल करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे भ्रष्टतम नगर निगम को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नहीं बुलाया जा रहा हैं तो इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की क्या गलती हैं? संजय सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके मेयर इतने काबिल नहीं हैं, वो भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, इसीलिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नहीं बुलाया जाता तो उसकी शिकायत हमसे क्यों कर रहें हैं?
सिंह ने बंगाल के शहरी विकास मंत्री को केंद्र की और से सी-40 समिट के लिए मिली अनुमति पर सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए यह मेयरों की बैठक थी तो उनके लिए क्या था? केंद्र सरकार बताए की वह किस क्षेत्र के मेयर है, और उन्हें किस आधार पर अनुमति दी गई?
कूड़े के ढेर में आग लगाकर उसका वीडियो पोस्ट कर रहे तिवारी
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता का जो अपमान क्रेंद सरकार ने किया है, उसका जवाब केंद्र के पास नहीं हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि तिवारी प्रदूषण बढ़ाने के लिए कूड़ों के ढ़ेर में आग लगाकर उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहें हैं। कूड़े के ढ़ेर को हटाने की जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी की है। उसको हटाने के बजाय मनोज तिवारी उसका वीडियो डाल रहे हैं, क्या यह उनको शोभा देता हैं?


Download Android App
Download iOS App



