ऋषिकेश : पुलिस ने एक युवक को सात ग्राम स्मैक के साथ रंंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुनि की रेती पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी ढालवाला और एसओजी टिहरी के संयुक्त प्रयास से शांति नगर ऋषिकेश निवासी मोहित पुत्र रंजीत को 7 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी ढालवाला व एसओजी की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के अभियान में थे। तभी चैकिंग के दौरान सुमन पार्क ढालवाला में एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया, जब टीम द्वारा उसका नाम पता पूछा गया तो वह भागने लगा। संयुक्त टीम द्वारा उसे पकड़ कर भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके पास स्मैक है और वह पुलिस को देख कर डर गया था। एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट द्वारा तत्काल इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर जे पी जुयाल को दी गई।
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन स्मैक तस्कर
क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर तत्काल मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मोहित उपरोक्त की जामा तलाशी ली । तलाशी में संदिग्ध मोहित के पास 7 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक पीने के लिए बेलनाकार आकार में 10 का नोट बरामद हुआ । संदिग्ध उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बता कर अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना मुनिकीरेती लाया गया ।


Download Android App
Download iOS App



