नई दिल्ली : शिक्षा के बाद कौशल विकास कर युवा 21वीं सदी का भारत बनाएंगे। यह कहना है महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का। शुक्रवार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ देश के शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार परिदृश्य बदलने के मकसद से एक नई जोरदार राष्ट्रीय पहल की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार युवाह को देश में बदलाव का साझेदार बनाने के लिए कृतसंकल्प है।
इस पहल से युवाओं को शिक्षा के बाद 21वीं सदी में काम की दुनिया में कदम रखने में मदद मिलेगी। 10 से 24 साल के 30 करोड़ से अधिक युवाओं को लाभ मिलेगा। युवाह साझेदारों का समर्थन करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने लिखित संदेश में कहा कि युवाह – द जेनरेशन अनलिमिटेड पार्टनरशिप’ युवाओं को सबल बनाने में अहम् भूमिका निभाएगा।
कौशल विकास कर वे अपनी सर्जना और शक्ति से 21वीं सदी का भारत बनाएंगे। मुझे विश्वास है कि इस साझेदारी से हमारे युवा समाज बदलने में सबसे आगे आएंगे। उद्घाटन समारोह में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अमिताभ कांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



