दिल्ली मौसम : दिल्ली में बीते दो महीने से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन अब दिल्लीवासियों के लिए जल्द ही राहत की बूंदे बरसेगी। बदा दें कि पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि सोमवार व मंगलवार को एक बार फिर लू के लौटने की संभावना है लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस पूरे सप्ताह में बादलों की आवाजाही और वर्षा का दौर बना रह सकता है। इस हफ्ते तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
Highlight :
- दिल्ली में बरसेगी राहत की बूंदे
- मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
- इस हफ्ते तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रहेगा
दिल्ली में बरसेगी राहत की बूंदे
दिल्लीवासियों को जल्द ही भीषण गर्मी से छुटकारा मिलेगी और राहत की बूंदे बरसेंगी। बदा दें कि पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि सोमवार व मंगलवार को एक बार फिर लू के लौटने की संभावना है लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस पूरे सप्ताह में बादलों की आवाजाही और वर्षा का दौर बना रह सकता है। इस हफ्ते तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 39 और 30 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
रविवार का तापमान
इस बीच रविवार को दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे यानी सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर भी रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 49 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




