Delhi-NCR में Heat wave का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री के पार जानें की संभावना

Summary :

दिल्ली में गर्म हवाएं, तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है

दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी और बादलों के छाए रहने की संभावना जताई है। 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम में लगातार बदलाव के चलते तेज धूप और गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अचानक आसमान में छाए बादलों से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिलती दिखाई देती है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से मौसम विभाग में हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी के चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार यानी 26 अप्रैल को अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है और हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है।

JNU छात्रसंघ चुनाव: पहले चरण का मतदान संपन्न, देर रात से मतगणना

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 28 अप्रैल को भी अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद 29 अप्रैल को दिन के बाद तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम पारा 2 डिग्री नीचे गिरने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.