हरियाणा में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता किरण चौधरी BJP में होंगी शामिल

Summary :

Kiran Choudhry : हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल होंगी। Highlights: हरियाणा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति होंगी भाजपा ( BJP ) में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं किरण चौधरी   घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधायक किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगी। हरियाणा में इस साल अक्टूबर…

Kiran Choudhry
Kiran Choudhry : हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल होंगी।

Highlights:

  • हरियाणा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका
  • कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति होंगी भाजपा ( BJP ) में शामिल
  • पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं किरण चौधरी

 

घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधायक किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगी। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। श्रुति चौधरी सांसद रह चुकी हैं।

बेटी को टिकट न दिए जाने से Kiran Choudhry की नाराजगी- सूत्र

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और ऐसा कहा जा रहा है कि वह हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।

Image

कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के वफादार राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा ( BJP ) के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए। किरण चौधरी ने कहा कि वह और श्रुति बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।

मुझे हाशिये पर धकेला गया- Kiran Choudhry

हुड्डा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए किरण चौधरी

Kiran Choudhry

ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे हाशिये पर धकेल दिया है। अपमान की एक सीमा होती है।’’ किरण चौधरी ने कहा कि वह और श्रुति दोनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर BJP में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि श्रुति कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी। गौरतलब है कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ( BJP ) ने पांच-पांच सीटें जीती थीं।

Image

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News