Delhi NCR में भीषण गर्मी का कहर, अगले 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

Summary :

Delhi NCR में हीट वेव का अलर्ट

एनसीआर के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 9 और 10 जून के लिए “हीट वेव” और “धूल भरी तेज हवाओं” का यलो अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 9 और 10 जून के लिए “हीट वेव” और “धूल भरी तेज हवाओं” का यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग ने साफ शब्दों में चेताया है कि दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 11 जून से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, जब आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि उमस बढ़ने से गर्मी की तीव्रता कम नहीं होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकेगा। इस दिन “गर्म और उमस भरा” मौसम तो रहेगा, लेकिन साथ ही “गर्जन के साथ बारिश” की भी संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों यानी 13 और 14 जून को भी “आंधी-तूफान और बिजली गिरने” की चेतावनी के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। 13 जून को तापमान गिरकर 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान “नो वॉर्निंग” दर्शाई गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर से फिलहाल अस्थायी राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की लहर (हीट वेव) शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

इससे लू लगने, थकान, सिर दर्द और यहां तक कि हीट स्ट्रोक की भी आशंका रहती है। ऐसे में नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि खुले आसमान के नीचे लंबे समय तक रहने से बचें और छायादार स्थानों में ठहरें। एनसीआर क्षेत्र के लिए आने वाले दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज एक तरफ जहां गर्मी से राहत का संकेत दे रहा है, वहीं अभी कुछ दिन हीट वेव और धूल भरी हवाओं के बीच सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

‘नेहरू ने भारत पर 1962 का युद्ध थोपा था’, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.