दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है, अगले 48 घंटों में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, 5 जून से भीषण गर्मी की वापसी होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
इन दिनों दिल्ली में मौसम का मिजाज हर दो से तीन घंटे में बदल जा रहा है। जून शुरू होते ही तूफान और बारिश के कारण से दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अभी भी मौसम विभाग की तरफ से दो दिन बारिश होगी। ऐसे में तापमान भी कम रहेगा। यानी 5 जून से दिल्ली वालों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार 3 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली और आसपास के शहर में आंधी-तूफान, बिजली गिरनी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आंधी-तूफान के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
सोमवार को ऐसा रहा मौसम
IMD के अनुसार, दिल्ली में 5 जून से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तापमान बढ़ने के साथ मौसम की स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है। 5 से 8 जून के बीच दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है।
देखें AQI लेवल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पिछले 24 घंटे के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500.
‘आपका मॉडल था, चुपचाप शादी करके बाद में बताया’, खान सर की बात सुन कर हंस पड़े तेजस्वी यादव


Download Android App
Download iOS App




