ONGC Apprentice Result: ओएनजीसी अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

Summary :

ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2200 से अधिक पदों पर रिजल्ट घोषित किया है।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर रिजल्ट दे सकते हैं। यह रिजल्ट रीजनवाइज जारी हुआ है। रिजल्ट लाइब्रेरी असिस्टेंट, फ्रंट ऑफिसर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, डॉट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर समेत 40 ट्रेड के लिए जारी हुआ है। सेक्टरवार अलग-अलग पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थियों ने जिस ट्रेड एवं सेक्टर के लिए आवेदन किया है, उसके अनुरूप रिजल्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लिए चुने गए हैं।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com या सीधे ongcapprentices.ongc.co.in पर जाएं।

  • इसके होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अलग-अलग सेक्टर के नाम दिखेंगे।

  • यहां आवेदित सेक्टर के नाम पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।

  • इसमें अपना नाम, आईडी और जन्म तिथि जांच लें। पीडीएफ फाइन भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

2236 पदों पर होंगी भर्तियां

दरअसल, ओएनजीसी ने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 2236 ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक चली थी। अब संस्थान ने उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया है।

Team Desk