Indias Got Latent Season 2: Samay Raina के शो में बिहार की लड़की ने उगला पुरुषों के खिलाफ जहर, बोली- “पिता-भाई सब से नफरत है”

Summary :

समे रैना के मशहूर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में बिहार की सोशल मीडिया क्रिएटर और महिला टीचर साक्षी झा ने पुरुषों और बिहार के लोगों पर बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स दिए हैं। साक्षी ने खुद को 'मैन हेटर' बताते हुए कहा कि वह पुरुषों से नफरत करती हैं और उनका मकसद अपने पति को दारू पीकर मारना है। इस ओब्जेक्शनबल ऑडिशन के बाद जजेस और दर्शकों ने उन्हें 0/10 का स्कोर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया है।

कॉमेडियन समय रैना का अनोखा और फेमस शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शो में देश भर से लोग अपना अजीबोगरीब टैलेंट दिखाने आते हैं। लेकिन हाल ही में शो के मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

शो में आई एक कंटेस्टेंट साक्षी झा ने खुद को सरेआम ‘मैन हेटर’ (यानी पुरुषों से नफरत करने वाली) कह दिया। इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। जजेस ने उन्हें हिस्ट्री का पहला ‘0/10’ स्कोर दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

मंच पर आते ही कहा- “मुझे पुरुषों से नफरत है”, जजेस भी रह गए दंग

साक्षी झा बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और शिक्षिका (Teacher) हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं, जहां वह अक्सर पुरुषों और बिहार के लोगों के रहन-सहन पर मजाक उड़ाते हुए रील्स शेयर करती हैं। समे रैना के मशहूर कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ (India’s Got Latent Season 2) में हिस्सा लेने के बाद वह अचानक पूरे देश में चर्चा में आ गईं।

शो के दौरान जब साक्षी झा स्टेज पर आईं, तो उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत ही बेहद चौंकाने वाले बयान से की। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वह मैंस को पसंद नहीं करतीं और खुद को एक ‘मैन हेटर‘ मानती हैं। साक्षी का यह तेवर और उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद मुख्य जज समे रैना और बाकी के पैनलिस्ट पूरी तरह से हैरान रह गए। शो का माहौल अचानक से काफी सीरियस और अजीब हो गया। साक्षी ने अपनी बातों को सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन उनका यह अंदाज जजेस को बिल्कुल भी रास नहीं आया।

शो के इतिहास में पहली बार मिला 0/10 का स्कोर, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Samay Raina give 0 score to Contestant
Samay Raina give 0 score to Contestant ( Source: Social Media)

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नियम के अनुसार, कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस और उनके खुद के अंदाजे के हिसाब से स्कोर दिया जाता है। लेकिन साक्षी झा की बातें और उनका परफॉर्मेंस जजेस को इतना खराब लगा कि उन्होंने शो के हिस्ट्री में पहली बार किसी को ‘0/10’ का स्कोर दे दिया। जजेस का मानना था कि उनके कंटेंट में न तो कोई एंटरटेनमेंट था और न ही कोई लॉजिक। जैसे ही यह एपिसोड यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ, वैसे ही साक्षी झा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लोग कमेंट सेक्शन में उन पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

आपको बता दे, साक्षी झा ने सिर्फ मेल्स को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने अपने ही राज्य बिहार और वहां के लोगों को लेकर भी कई गलत बातें कहीं और मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वह खुद बिहार से हैं लेकिन अपने कंटेंट में बिहार के लोगों का ही मजाक उड़ाती हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने बिहार के महान भगवान गौतम बुद्ध को पहचानने से ही मना कर दिया। साक्षी ने कैमरे के सामने अनजान बनते हुए पूछ लिया, “गौतम बुद्ध कौन हैं?“ वह खुद एक टीचर हैं, फिर भी उन्हें अपने देश के इतिहास और अपने राज्य के बारे में इतनी बुनियादी बात नहीं पता थी। यह देखकर लोग उन पर बहुत गुस्सा हो गए।

पब्लिसिटी स्टंट या सच? इंटरनेट पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

Sakshi Jha Indias Got Latent
Sakshi Jha Indias Got Latent ( Source : Social Media)

साक्षी झा के इस ऑडिशन के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया ग्रुप्स में बट गया है , हालांकि ज्यादातर लोग लोग उसे गलत बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सिर्फ 5 मिनट के फेम और सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह के कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स का सहारा लिया जा रहा है।

लोगों का सवाल है कि क्या आज के समय में किसी भी शो में बने रहने के लिए नफरत फैलाना एक जरिया बन गया है? वहीं कुछ लोग इसे पूरी तरह से एक स्क्रिप्टेड पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। फिलहाल, साक्षी झा कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसे लेकर इंटरनेट पर बहस लगातार ज़ारी है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “अगर यही बात किसी लड़के ने नेशनल प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर किसी लड़की के लिए कही होती, तो अब तक पुलिस उसके घर पहुंच चुकी होती और उसे जेल हो जाती।” एक अन्य दर्शक ने कमेंट किया, “यह कैसी मॉडर्न सोच है जहां पुरुषों को पीटना कूल समझा जा रहा है? फेम के चक्कर में लोग पागल हो गए हैं।” फैंस ने शो के मेकर्स से भी अपील की है कि कॉमेडी के नाम पर इस तरह के टॉक्सिक और नफरत भरे कंटेंट को बढ़ावा देना बंद किया जाए।

Read More: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 08 : The Odyssey की चुनौती के बीच ‘धमाल 4’ ने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।