साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आज भी बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं। हालांकि अब उनके फैंस के लिए एक नई और दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिरंजीवी जल्द ही एक सेलिब्रिटी टॉक शो के जरिए OTT पर एक नए अंदाज में नजर आ सकते हैं।
Chiranjeevi Next Mega Project: Netflix के साथ प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, Netflix चिरंजीवी के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक सेलिब्रिटी टॉक शो होगा, जिसमें चिरंजीवी बतौर होस्ट नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Netflix और चिरंजीवी की टीम के बीच बातचीत अंतिम स्टेज में पहुंच चुकी है। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
200 करोड़ रुपये की फीस की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टॉक शो के लिए चिरंजीवी को करीब 200 करोड़ रुपये की फीस ऑफर किए जाने की बात सामने आई है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह प्रोजेक्ट एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री की बड़ी डील में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि नंदमुरी बालकृष्ण के चर्चित शो ‘अनस्टॉपेबल’ से जुड़े रहे BVS रवि इस नए टॉक शो के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं, चिरंजीवी की बेटी और प्रोड्यूसर सुष्मिता कोनिडेला Netflix के साथ चल रही बातचीत को संभाल रही हैं।
फिलहाल ‘काका’ की शूटिंग में बिजी हैं एक्टर

चिरंजीवी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘काका’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। फिल्म का निर्देशन बॉबी कर रहे हैं और इसे 2027 की संक्रांति के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। इसी वजह से माना जा रहा है कि ‘काका’ का काम खत्म करने के बाद चिरंजीवी टॉक शो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
‘विश्वंभर’ पर भी नजर

चिरंजीवी ने अपनी फिल्म ‘विश्वंभर’ का काम भी पूरा कर लिया है। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। अगर Netflix के साथ टॉक शो की डील फाइनल होती है, तो यह पहली बार होगा जब चिरंजीवी फिल्मों से अलग एक बड़े डिजिटल फॉर्मेट में दर्शकों से सीधे जुड़ते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App




