Rashmika Mandana की फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें एक्ट्रेस का क्या होगा रोल?

Summary :

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रश्मिका एक दमदार और इंटेंस किरदार में नजर आएंगी, जिसमें एक्शन के साथ भावनाओं और संघर्ष की कहानी भी देखने को मिलेगी। शूटिंग के दौरान चोटिल होने और सर्जरी के बाद रश्मिका अब काम पर लौट चुकी हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। इस फिल्म में रश्मिका एक बेहद दमदार और इंटेंस किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के फिल्मी सफर से काफी अलग बताया जा रहा है। मेकर्स की ओर से फिल्म के पोस्टर्स पहले ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं। ऐसे में अब रिलीज डेट के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी ज्यादा बढ़ गया है।

Rashmika Mandana Upcoming Film: 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘मैसा’

रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ इसी साल 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बड़े लेवल पर पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह उन चुनिंदा फीमेल लीड पैन इंडिया फिल्मों में शामिल है, जिनकी कहानी के सेंटर में एक वुमेन किरदार है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल उतार-चढ़ाव और स्ट्रगल की कहानी भी देखने को मिल सकती है।

गुस्से और जज्बे से भरा है रश्मिका का किरदार

Rashmika Mandanna Character In Mysaa
Rashmika Mandanna Character In Mysaa (Source: Google)

रश्मिका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की एक झलक शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी की थी। अपने पोस्ट में उन्होंने ‘गुस्सा, दर्द, हिम्मत, ताकत और तूफान’ जैसे शब्दों के जरिए फिल्म की झलक पेश की। रश्मिका के अब तक सामने आए पोस्टर्स में भी उनका लुक काफी सीरियस और दमदार नजर आया है। उनके अंदाज से साफ सिग्नल मिलते हैं कि फिल्म में उनका किरदार मजबूत होने के साथ-साथ कई चैलेंजेस से जूझता दिखाई देगा।

शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं रश्मिका

Rashmika Mandana Injury
Rashmika Mandana Injury (Source: Google)

‘मैसा’ की शूटिंग रश्मिका के लिए आसान नहीं रही है। फिल्म के एक्शन और डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हिप्स में चोट आई थी और इसके बाद उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी। चोट के कारण रश्मिका को कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर घर पर आराम करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने अपनी रिकवरी पर ध्यान दिया, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने काम पर लौटने की जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की थी।

अब ‘मैसा’ की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की नजरें रश्मिका के इस नए और दमदार अवतार पर टिकी हैं। फिल्म में वह किस तरह के एक्शन और इमोशनल किरदार को पर्दे पर उतारती हैं, यह देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More: क्या Parmish Verma अपनी पत्नी गुनीत कौर को दे रहे हैं धोखा? हरमन बरार पर ‘हैप्पी बर्थडे लव’ वाली पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।