Bigg Boss 20 Shocking Twist: Love Gill की ‘राशन चोरी’ से पलटा घर का पासा, Kanika Maan से हुई भयंकर लड़ाई

Summary :

बिग बॉस 20 के नए ड्रामे में राशन की चोरी को लेकर लव गिल और कनिका मान के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। जानिए शो की ताज़ा बातें, घर की बहस और दर्शकों के रिएक्शन।

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों ड्रामे का पारा सातवें आसमान पर है। शो का नया हफ्ता शुरू होते ही एक ऐसा टास्क हुआ, जिसने पूरे घर की सूरत ही बदलकर रख दी है। कैप्टेंसी से जुड़े एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे घर के सभी सदस्यों के होश उड़ गए। इस बड़े हंगामे के बाद घर की फेमस एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) और लव गिल के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि घर का माहौल पूरी तरह गरम हो गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

राशन टास्क में लव गिल का बड़ा दांव, गोडाउन से गायब हुआ सारा सामान

बिग बॉस ने घरवालों के सामने एक नया टास्क रखा, जिसके नियम के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को राशन के गोडाउन से सामान चुराकर स्टोर रूम में रखना था। बिग बॉस का इंस्ट्रक्शन था कि जो सामान सुरक्षित गोडाउन में छूट जाएगा, वही पूरे हफ्ते का राशन बनेगा। जहां बाकी घरवाले थोड़ा-थोड़ा सामान बचा रहे थे, वहीं लव गिल ने अपना पूरा गेम खेलते हुए बड़ा दांव चल दिया।

लव ने अपनी चुन्नी में खाने-पीने के लगभग सारे पैकेट बांधे और उन्हें उठाकर सीधे स्टोर रूम में लॉक कर दिया। किचन की अलमारियां पूरी तरह खाली देख बाकी घरवाले हैरान रह गए। माही विज और काजी तौकीर जैसे सदस्यों ने इसे खुदगर्ज़ फैसला बताया या मतलबी फैसला बताया वहीं खुद बिग बॉस ने इस हरकत को ‘चोरी नहीं, बल्कि ‘डाका‘ बता दिया।

कनिका मान और लव गिल के बीच हुई भयंकर तू-तू, मैं-मैं

Bigg Boss 20 Promo
Bigg Boss 20 Promo ( Source: Social Media)

लव गिल के इस फैसले के बाद पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो गया। पूरे घर का राशन एक झटके में चले जाने के खतरे को भांपते हुए एक्ट्रेस कनिका मान खुद आगे आईं और लव को समझाने की कोशिश की। कनिका ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई बच्चों का खेल या मजाक नहीं है, बल्कि उनके इस कदम की वजह से पूरे घर को भूखा रहना पड़ सकता है।

लेकिन लव गिल अपने रुख पर पूरी तरह अड़ी रहीं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने अपनी परफॉर्मेंस दी है, मैं यहां गेम खेलने आई हूं, किसी का भला सोचने नहीं।’ बस इसी बात पर दोनों हसीनाओं के बीच भयंकर बहस छिड़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि बाकी घरवालों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

घर में गरमाया माहौल, क्या दर्शकों को पसंद आ रही है लव की स्ट्रेटेजी ?

Bigg Boss 20 Update
Bigg Boss 20 Update ( Source: Social Media)

इस हाई-वोल्टेज लड़ाई के बाद बिग बॉस के घर में ग्रुप्स बनने शुरू हो गए हैं। जहां एक तरफ घरवाले लव के इस गुस्से और कड़े फैसले से नाराज हैं और उन्हें अपने निशाने पर ले रहे हैं, वहीं बाहर सोशल मीडिया पर दर्शक इसे लव का एक तगड़ा गेम प्लान मान रहे हैं।

अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिग बॉस इस सिचुएशन पर क्या एक्शन लेते हैं। क्या घरवालों को उनका राशन वापस पाने का कोई नया मौका मिलेगा या फिर सभी कंटेस्टेंट्स को इस बड़ी गलती का खामियाजा पूरे हफ्ता भूखे रहकर भुगतना पड़ेगा?

आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद है। घरवाले राशन न मिलने की वजह से लव गिल के खिलाफ एकजुट होकर उन्हें निशाना बना सकते हैं, जिससे घर में नए ग्रुप्स बन सकते हैं। वहीं, बिग बॉस इस बड़ी ‘राशन चोरी‘ पर कोई सख्त सजा सुना सकते हैं या फिर कंटेस्टेंट्स को अपना राशन वापस पाने के लिए किसी मुश्किल इम्तिहान से गुजरना पड़ सकता है।

Read More: Nana Patekar Real Name: Nana Patekar का असली नाम क्या है? ‘Nana’ नाम के पीछे छिपी है..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।