बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान के कहने पर ‘गुल्लू‘ ने घर के सभी सदस्यों के असली चेहरों से नकाब उतार दिए। इस दौरान गुल्लू ने आम्रपाली दुबे, यंग और अरिशफा की जमकर क्लास लगाई और गुस्से में उनके मुंह पर पानी भी फेंक दिया। वहीं दूसरी ओर, घर के नए कैप्टन को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। जानिए कि इस बार ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में ऐसा क्या हुआ, जिसने घर के अंदर भूचाल ला दिया है। सलमान खान का नया अंदाज़ और घरवालों की खिंचाई देखने लायक रही है।
आम्रपाली पर भड़के गुल्लू, बोले- ‘तारीफ करके जाल में फंसाती हैं’
View this post on Instagram
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि शो के इतिहास में जो रविवार को होता था, वो आज शनिवार को होगा। इसके बाद सलमान ‘गुल्लू‘ को एक बड़ा टास्क देते हैं कि वह सभी घरवालों के बारे में अपनी असली राय सबके सामने रखें। टास्क की शुरुआत में गुल्लू ने सबसे पहले आम्रपाली दुबे को बुलाया।
गुल्लू ने बिना किसी झिझक के आम्रपाली पर ताना मारते हुए कहा कि वह सबकी तारीफ करके उन्हें अपने जाल में फंसाती हैं और जो उनके इस जाल में नहीं फंसता, वो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। इतना कहने के बाद गुल्लू ने गुस्से में आम्रपाली के चेहरे पर पानी तक फेंक दिया। इस ऑन-द-फेस खुलासे ने घर का माहौल पूरी तरह से गर्मा दिया है।
यंग को बताया गुलाम और अरिशफा के मेकअप पर कसा तंज

आम्रपाली के बाद गुल्लू के निशाने पर यंग आए। गुल्लू ने यंग की क्लास लगाते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वो इस घर के बादशाह हैं, लेकिन असलियत में वह इन दिनों घर के ‘गुलाम‘ बनकर रह गए हैं।
इसके बाद बारी आई अरिशफा की, जिनका मजाक बनाते हुए गुल्लू ने कहा कि उनका तो एक ही ब्रह्मास्त्र है और वो है रोना-धोना, बस जरा सा कुछ कहो और वो रोने लग जाती हैं। इसके बाद गुल्लू ने यह भी कह दिया कि चार घंटे तो आपने सिर्फ मेकअप करने में लगा दिए और उनके मुंह पर भी पानी फेंक दिया। घर के अंदर इस तरह की बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
आपको बता दें, घर के अंदर यूं तो आए दिन लड़ाइयां होती रहती हैं, लेकिन कल के एपिसोड में इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। लव गिल (Love Gill) और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल पूरी तरह से गरम हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली। फैंस भी सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर दो ग्रुप्स में बंट गए हैं कि आखिर गलती किसकी थी।
नया कैप्टन चुनते ही मिया-बीवी जैसा झगड़ा, लव गिल और कनिका आमने-सामने

घर में सिर्फ टास्क और घरवालों की पोल खुलने का मामला ही नहीं है, कैप्टन बनने को लेकर भी घर में खूब लड़ाई हो रही है। बिग बॉस ने लव गिल को एक बड़ा ऑफर दिया, जिसमें कहा गया कि अगर वह कनिका मान को कैप्टन बनाती हैं तो 35 प्रतिशत राशन वापस मिल जाएगा। अगर आसिफ खान को कैप्टन चुनती हैं तो 25 प्रतिशत राशन मिलेगा, लेकिन अगर खुद को चुना तो कुछ नहीं मिलेगा।
लव गिल ने समझदारी दिखाते हुए आसिफ खान को घर का नया कैप्टन चुन लिया। इसके बाद कनिका मान भड़क उठीं और उन्होंने लव गिल से सवाल पूछने शुरू कर दिए। बात इतनी बढ़ गई कि आम्रपाली बीच में कूद पड़ीं और बोलीं कि जो लोग दूसरों के चेहरों को जज करते हैं, उन्हें कैप्टन बनने का कोई हक नहीं है।
वीकेंड का वार सिर्फ लड़ाइयों तक सीमित नहीं रहने वाला है , बल्कि इसमें फुल एंटरटेनमेंट भी रहने वाला है। सलमान खान ने घरवालें के चेहरों से नकाब उतारने के लिए नए टास्क और मजेदार सेगमेंट जैसे “तथास्तु” और “एक से भले दो” पेश किए जाएँगे। अब आगे गुल्लू द्वारा घरवालों के असली चेहरों से नकाब उतारने के बाद, कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी दूरियां और बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, आसिफ खान के नए कैप्टन बनने के बाद घर में राशन और ड्यूटी को लेकर नए विवाद और नोकझोंक देखने को मिलेगी।
Read More: KSBKBT 2 10th October 2026 Spoiler Alert: Tulsi की बिगड़ती तबीयत के बीच Karan..


Download Android App
Download iOS App




