Akshaya Tritiya 2026: पहली बार रख रही हैं अक्षय तृतीया का व्रत? नोट कर लें पूजा विधि और सही नियम

Summary :

Akshaya Tritiya 2026 Fasting Rules: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है और श्रद्धा के साथ उपवास रखा जाता है। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर पहली बार व्रत रखने वाली हैं, तो…

Akshaya Tritiya 2026 Fasting Rules: हिंदू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि बहुत खास होती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। इस साल यह त्योहार रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है और श्रद्धा के साथ उपवास रखा जाता है। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर पहली बार व्रत रखने वाली हैं, तो कुछ नियमों को जान लीजिए। पूरे विधि-विधान से रखा गया उपवास ही पूर्ण फल देता है। आइए जानें इस दिन क्या करें, और क्या नहीं।

व्रत और पूजा कैसे करें?

  • सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। भगवान विष्णु को पीला रंग पसंद है, इसलिए कोशिश करें कि पीले कपड़े ही पहनें।
  • व्रत का संकल्प लें और मन शांत रखें।
  • भगवान की मूर्तियों को गंगाजल से साफ करें और चंदन का तिलक लगाएं।
  • उन्हें पीले फूल, ताजे फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • दिन भर सिर्फ फल, दूध और मेवे ही खाएं। भारी खाना और नमक न लें ताकि आपका मन और शरीर शुद्ध रहे।
  • शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं और स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। सबसे मीठा बोलें और झगड़ा न करें, बड़ों की दुआएं आपकी मुश्किलें कम करती हैं।

व्रत में क्या न करें

  • इस दिन घर में बिल्कुल भी लड़ाई-झगड़ा न करें। मन में किसी के लिए गुस्सा या नफरत न रखें।
  • व्रत के दौरान नमक और भारी खाने से दूर रहें।
  • बिना नहाए कभी भी तुलसी के पत्ते न छुएं और न ही तोड़ें।
  • किसी भी जीव या जानवर को परेशान न करें।
  • मांस मदिरे का सेवन न करें। सात्विक आहार ही लें।
  • काले कपड़े न पहनें क्यों ये अशुभ माने जाते हैं।

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

19 अप्रैल को सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर अगले दिन (20 अप्रैल) सुबह 07:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दिन के हिसाब से कुछ अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं-

  • सुबह का समय: 10:49 AM से 12:20 PM तक।
  • दोपहर का समय: 01:58 PM से 03:35 PM तक।
  • शाम और रात का समय: 06:49 PM से रात 10:57 PM तक।
अगर आप 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाहते हैं, तो सुबह 05:51 AM से 07:27 AM के बीच का समय भी बहुत शुभ है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।