Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

Summary :

Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली। यानी इनका नाम ही कठिन तपस्या का प्रतीक है। माना जाता है कि इनकी पूजा करने से जीवन में कभी सुख-सुविधाओं और धन की कमी नहीं होती। पिछले जन्म में भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने हज़ारों सालों तक कठोर तप किया था, इसीलिए इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi: आज ऐसे करें पूजन मां…

Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली। यानी इनका नाम ही कठिन तपस्या का प्रतीक है। माना जाता है कि इनकी पूजा करने से जीवन में कभी सुख-सुविधाओं और धन की कमी नहीं होती। पिछले जन्म में भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने हज़ारों सालों तक कठोर तप किया था, इसीलिए इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है।

Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi: आज ऐसे करें पूजन

Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi
Chaitra Navratri 2026 Day 2 Puja Vidhi (Social Media)

मां की पूजा करते समय सफेद या पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। उन्हें सफेद चीजें चढ़ाएं जैसे मिश्री, शक्कर या पंचामृत। वैसे तो आप ज्ञान का कोई भी मंत्र पढ़ सकते हैं, लेकिन “ऊं ऐं नमः” का जाप करना सबसे आसान और बढ़िया रहता है।

Chaitra Navratri Day 2 Bhog: आज का भोग

दूसरे दिन मां को शक्कर (चीनी) का भोग लगाना चाहिए। पूजा के बाद यह प्रसाद घर के सभी लोगों में बांट दें।

Mata Brahmacharini: मां का स्वरूप और स्वभाव

Mata Brahmacharini
Mata Brahmacharini (Social Media)

मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान और विद्या की देवी हैं। उनका रूप बहुत ही सीधा-साधा, शांत और सुंदर है। वे सफेद कपड़े पहनती हैं, उनके एक हाथ में जाप की माला और दूसरे में कमंडल होता है। वे अपने भक्तों को सफलता और बुद्धि देती हैं। खासकर विद्यार्थियों के लिए उनकी पूजा बहुत लाभकारी है, क्योंकि इससे एकाग्रता और ज्ञान बढ़ता है।

Mata Brahmacharini Mantra: मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र

  • ॐ ब्रह्मचारिण्यै नम:
  • या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम।।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।