Diwali 2026 Calendar: दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज को यह पर्व समाप्त होता है। दिवाली आते ही सब लोग अपने घरों की सफाई और सजावट में लग जाते हैं। अगर आप अभी से त्योहार की तैयारी कर रहे हैं, तो इन सभी दिनों की सही तारीखें जरूर जान लें। यहां जानें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज कब-कब हैं।
दिवाली 2026 का कैलेंडर
- 6 नवंबर: धनतेरस
- 7 नवंबर: छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी
- 8 नवंबर: दिवाली (लक्ष्मी-गणेश पूजा)
- 10 नवंबर: गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
- 11 नवंबर: भाई दूज / यम द्वितीया
धनतेरस (6 नवंबर) Dhanteras 2026 Date

पांच दिनों के इस त्योहार की शुरुआत 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस से होगी। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इस दिन धन्वंतरि जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना, चांदी या नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। दिल्ली में पूजा का शुभ समय शाम 6:02 से रात 7:57 तक रहेगा।
छोटी दिवाली/ नरक चतुर्दशी (7 नवंबर) Choti Diwali Date 2026

धनतेरस के अगले दिन 7 नवंबर, शनिवार को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसे कई जगह काली चौदस भी कहते हैं। इस दिन घर को साफ करके दीये जलाने का रिवाज है।
दिवाली (8 नवंबर) Diwali 2026 Date

मुख्य दिवाली 8 नवंबर, रविवार को है। इस दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा का खास महत्व होता है। दिल्ली में पूजा का मुख्य समय शाम 5:54 से रात 7:50 तक रहेगा। अमावस्या तिथि 8 नवंबर की सुबह 11:27 से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 तक रहेगी।
गोवर्धन पूजा (10 नवंबर) Govardhan Puja Date 2026

दिवाली के बाद 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ा है। इस दिन कई तरह के पकवान (अन्नकूट) बनाकर श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
भाई दूज (11 नवंबर) Bhai Dooj 2026

दीपावली पर्व का आखिरी दिन 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज होगा। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, और भाई बहनों को तोहफे देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




