Eid-ul-Adha 2026 Wishes in Hindi: बकरीद इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे ईद-उल-अज़हा भी कहा जाता है। यह त्योहार त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने (जु अल-हज्जा) की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है। इस बार भारत में ईद-उल-अज़हा गुरुवार, 28 मई 2026 को मनाई जा रही है।
बकरीद के खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, मस्जिदों में नमाज़ अदा करते हैं और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। लेकिन जो लोग अपनों से दूर हैं, उन्हें हम मुबारकबाद के जरिए याद करते हैं। अगर आप भी इस बकरीद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां 20+ Bakrid 2026 Wishes and Shayari दी गई हैं।
Eid-ul-Adha 2026 Wishes in Hindi: बकरीद के लिए स्पेशल विशेज

- ईद की सच्ची खुशी तो अपनों के साथ ही है। अल्लाह आपको और आपके परिवार को दुनिया की हर खुशी अता फरमाए। ईद-उल-अज़हा मुबारक!
- सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल, चारों तरफ फैले खुशियों का गीत, इसी दुआ के साथ आपको मुबारक हो ईद!
- इस बकरीद पर अल्लाह आपकी हर जायज दुआ कुबूल फरमाए, आपके घर में बरकत और दिलों में मोहब्बत बनी रहे। ईद-उल-अजहा मुबारक!
- दीपक में अगर नूर न होता, तन्हा दिल मजबूर न होता, हम आपको ईद मुबारक कहने जरूर आते, अगर आपका घर इतनी दूर न होता। बकरीद की शुभकामनाएं!
- अल्लाह का रहमो-करम आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। आपको दिल की गहराइयों से ईद-उल-अज़हा मुबारक!
- कुर्बानी का यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण और अल्लाह की रजा में राजी रहना सिखाता है। अल्लाह आपकी कुर्बानी को कुबूल फरमाए। ईद मुबारक!
- अल्लाह के नूर से रोशन हो आपका घर, हर मुश्किल राह बन जाए बेहद आसान, खुशियों से भरा रहे आपका दामन। आपको बकरीद मुबारक!
Eid-ul-Adha 2026 Wishes in Hindi (AI Generated)) Eid-ul-Adha 2026 Wishes in Hindi (AI Generated))
- इस पाक दिन पर अल्लाह ताला आपके सारे गुनाहों को माफ फरमाए और आपको कामयाबी की राह पर चलाए। बकरीद मुबारक!
- अल्लाह आपको इबादत की तौफीक दे, दिलों में रहम और जिंदगी में सुकून दे। आपको और आपके अपनों को बकरीद की बहुत-बहुत मुबारकबाद!
- ईद का चांद आसमान पर छाया है, साथ अपने खुशियों का पैगाम लाया है, अल्लाह से यही दुआ है हमारी, वो हमेशा सलामत रखे आपको और आपकी दुनिया सारी।
- आपकी दुआओं के साए में हमारी हर ईद खास होती है। अल्लाह आपको लंबी उम्र और अच्छी सेहत अता फरमाए। आपको बकरीद मुबारक हो!
- आपके चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो, आपके जीवन में कभी कोई गम न हो। इस ईद पर अल्लाह आपको हर वो खुशी दे जिसके आप हकदार हैं। ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद!
Short Message Wishes

- अल्लाह आपको सेहत, सुकून और बेहिसाब खुशियां दे। बकरीद की दिली मुबारकबाद!
- तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए, हो आपका मुकद्दर इतना रोशन कि आमीन कहने से पहले ही हर दुआ कुबूल हो जाए। ईद मुबारक!
- दुआओं में मुझे भी याद रखिएगा… आपको और आपके पूरे परिवार को ईद-उल-अजहा बहुत-बहुत मुबारक!
- नेक इरादे, पाक जज्बात और अपनों का साथ, मुबारक हो आपको ईद-उल-अजहा की ये खूबसूरत रात।
- हर ख्वाहिश हो पूरी, कोई आरजू न रहे अधूरी, अल्लाह दे आपको इतनी खुशियां कि जिंदगी में कभी कोई कमी न रहे। ईद मुबारक!
Eid-ul-Adha 2026 Wishes: शायराना अंदाज में दें ईद मुबारक

- सूरज की किरणें, तारों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
हर घड़ी हो खुशहाल, ऐसा हो आपके लिए बकरीद का त्योहार। - जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो, जिसमें कोई दुःख और गम न हो।
बकरीद मुबारक! - नजर का चैन, दिल का सरूर होते हैं,
कुछ लोग जिंदगी में बहुत जरूर होते हैं,
पास न सही पर ईद के इस पाक मौके पर,
उनकी यादों के उजाले चारों ओर होते हैं। ईद-उल-अजहा मुबारक! - सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
सामना न हो कभी तन्हाइयों से,
हर अरमान, हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से। बकरीद की शुभकामनाएं!


Download Android App
Download iOS App





