Eid ul-Fitr 2026: 20 या 21 मार्च भारत में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें पहली बार कब मनाई गई थी ईद

Summary :

Eid ul-Fitr 2026 Date and History: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है, जो अभी चल रहा है। इसकी शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। इस पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान खत्म होने के बाद, ‘शव्वाल’ महीने की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है, जिसे ‘मीठी ईद’ या ‘ईद-उल-फितर’ भी कहते हैं। ईद कब मनाई जाएगी, यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करता है। इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल है कि भारत में ईद 20 मार्च को होगी…

Eid ul-Fitr 2026 Date and History: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है, जो अभी चल रहा है। इसकी शुरुआत 19 फरवरी से हुई थी। इस पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान खत्म होने के बाद, ‘शव्वाल’ महीने की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है, जिसे ‘मीठी ईद’ या ‘ईद-उल-फितर’ भी कहते हैं।

ईद कब मनाई जाएगी, यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करता है। इसलिए, लोगों के मन में यह सवाल है कि भारत में ईद 20 मार्च को होगी या 21 मार्च को। आइए जानते हैं कि ईद की तारीख कैसे तय होती है।

Eid ul-Fitr 2026 Date and History: भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

Eid ul-Fitr 2026 Date and History
Eid ul-Fitr 2026 Date and History (Social Media)
इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, शव्वाल का चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है। रमजान की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी, इसलिए यह महीना 19 मार्च को खत्म हो सकता है। अगर 19 मार्च की शाम को चांद दिख जाता है, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन अगर चांद 20 मार्च को दिखाई देता है, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।

इस साल भारत में ईद 20 मार्च को होने की संभावना है। हालांकि, इसकी पक्की तारीख चांद दिखने के बाद ही साफ हो पाएगी। अरब देशों में भारत के मुकाबले एक दिन पहले ईद मनाई जाती है।

Eid be Celebration in Arab Countries: अरब देशों में ईद कब मनाई जाएगी ?

सऊदी अरब जैसे अरब देशों में, भौगोलिक स्थिति की वजह से चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है। वहां चांद दिखने के अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। अगर अरब देशों में 18 मार्च को चांद दिखता है, तो वहां 19 मार्च को ईद होगी और भारत में 20 मार्च को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

Eid Ul-Fitr History: ईद उल-फितर का इतिहास

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-फितर की शुरुआत तब हुई जब पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना गए थे। मदीना में उन्होंने देखा कि लोग पहले से ही दो दिन त्योहार मनाते थे। तब पैगंबर ने कहा कि अल्लाह ने मुसलमानों को इनसे भी बेहतर दो दिन दिए हैं- ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा।

दुनिया में पहली बार ईद 624 ईसवी में मनाई गई थी। यह मौका ‘जंग-ए-बद्र’ नाम की लड़ाई में मिली जीत की खुशी का था। इस बड़ी जीत के बाद सभी का मुंह मीठा कराया गया था, इसीलिए आज भी इसे ‘मीठी ईद’ कहा जाता है। तब से लेकर आज तक मुसलमान हर साल रमजान के रोजे खत्म होने के बाद इसे बड़े भाईचारे और प्यार के साथ मनाते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।