Eid ul-Fitr 2026 Wishes in Hindi: ईद उल फितर इस्लाम धर्म का एक बहुत ही पाक त्योहार है। यह रमजान के 30 दिनों के रोजे खत्म होने के बाद मनाया जाता है। जब आसमान में शव्वाल के महीने का नया चांद दिखता है, तब ईद मनाई जाती है। ‘ईद’ का मतलब खुशी है और ‘फितर’ का मतलब रोजा खोलना। इस दिन लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें पूरे महीने रोजे रखने की हिम्मत दी।
भारत में ईद 21 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 19 मार्च को चांद नजर नहीं आया। वहीं, सऊदी अरब जैसे देशों में ईद 20 मार्च को ही मनाई जा रही है। ऐसे में इस त्यौहार पर अगर आप भी अपनों से दूर हैं तो ईद की मुबारकबाद देकर खुशियां मिल बांट कर मनाएं। यहां पर 50+ Eid ul-Fitr 2026 Wishes दी गई हैं, जिन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
Eid ul-Fitr 2026 Wishes in Hindi: ईद पर ऐसे दें मुबारकबाद
- ईद का त्योहार आपके जीवन में खुशियां और बरकत लेकर आए। Eid ul-Fitr Mubarak!
- खुदा आपको वह हर खुशी दे, जिसकी आपने दुआ मांगी है। आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक!
- महक उठी है फिजां गुलाब की खुशबू से, मुबारक हो आपको त्योहार ईद का।
- सदा हंसते रहें जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम आप जाएं भूल। ईद उल फितर मुबारक!
- गिला-शिकवा भूलकर एक-दूसरे के गले लग जाएं, चलो आज मिलकर ईद मनाएं।
- ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना, खुशी का दिन और हंसी की शाम देना।
- ईद का दिन है, आज तो गले मिल लो, गिले-शिकवे सब दिल से निकाल दो।
- तुम दुआ करो तो हम आमीन कहें, ऐसी प्यारी हमारी दोस्ती रहे।
- हर ख्वाहिश हो पूरी, हर दुआ में असर हो, आपकी ईद का हर लम्हा खुशनुमा हो।
- खुदा की इबादत और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको ईद का त्योहार।
Eid ul-Fitr Short Message: शॉर्ट मैसेज

- आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक!
- दुआओं में याद रखना, ईद मुबारक!
- अल्लाह की रहमत आप पर बनी रहे।
- खुशियों भरी ईद मुबारक।
- इस ईद आपकी हर मुराद पूरी हो।
- प्यार, अमन और भाईचारे की ईद मुबारक।
- सलामत रहो और ईद का आनंद लो।
- मीठी ईद पर मीठी बातें, मुबारक हों आपको खुशियों की रातें।
- आपको और आपके परिवार को ईद की ढेर सारी मुबारकबाद।
- अल्लाह आपको सेहत और कामयाबी दे। ईद मुबारक!
Eid ul-Fitr 2026 Shayari: शायराना अंदाज़ में कहें Eid Mubarak
- दीपक में अगर नूर न होता, तन्हा दिल मजबूर न होता, हम आपको ईद मुबारक कहने जरूर आते, अगर आपका घर इतना दूर न होता।
- समंदर को किनारा मुबारक, चांद को सितारा मुबारक, फूलों को खुशबू मुबारक, और आपको हमारी तरफ से Eid ul-Fitr Mubarak!
- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको, धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको, दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से, हमारी दुआ है कि वो मिल जाए आपको।
- रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक, और सितारों को बुलंदी मुबारक।
- सुहानी धूप बरसात के बाद, थोड़ी सी हंसी हर बात के बाद, उसी तरह मुबारक हो आपको ये ईद कल के बाद।
परिवार और दोस्तों के लिए स्पेशल
- अम्मी-अब्बू की दुआएं और भाई-बहनों का प्यार, खुशनुमा हो आपका यह त्योहार।
- दोस्त, तुम्हारी दोस्ती ही मेरी सबसे बड़ी ईदी है। Eid ul-Fitr Mubarak!
- घर की बनी सेवइयां और अपनों का साथ, मुबारक हो ईद की ये मीठी सौगात।
- खुदा करे कि आप आने वाले साल में भी इसी तरह मुस्कुराते रहें।
- दूर हैं तो क्या हुआ, दिल तो पास हैं। ईद की बहुत-बहुत बधाई।
- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे, छोटे बच्चों की हंसी गूंजती रहे। ईद मुबारक भाईजान!
- आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। ईद उल फितर मुबारक!
- ईद के नूर से आपका चेहरा हमेशा चमकता रहे। Eid Mubarak!
- अपनों के बिना ईद अधूरी है, आप साथ हैं तो हर दिन ईद है।
Eid ul-Fitr Wishes: दुआओं भरी मुबारकबाद
- अल्लाह आपकी इबादत को कुबूल फरमाए।
- आपके जीवन से सारे अंधेरे दूर हों और रोशनी आए।
- खुदा आपको बुरी नजर से बचाए और तरक्की दे।
- जन्नत की खुशबू आपको नसीब हो, खुदा का नूर आपके करीब हो।
- इस नेक दिन पर आपकी हर मुश्किल आसान हो जाए।
- अमन और चैन का पैगाम लेकर आए ये ईद।
- अल्लाह आपको सब्र और शुक़्र की तौफीक दे।
- दुनिया में हर तरफ प्यार और शांति हो, यही हमारी दुआ है।
- आपकी झोली खुशियों से हमेशा भरी रहे।
- ईद का चांद आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आए।
Eid ul-Fitr Status: सोशल मीडिया स्टेटस के लिए
- नजर का चैन, दिल का सुरूर है… ईद का दिन है, रब का नूर है!
- अल्लाह ताला हम सबको नेक राह पर चलने की तौफीक अता फरमाए।
- सेवइयों की मिठास और अपनों का अहसास। ईद मुबारक 2026!
- ईद का दिन है, खुशियां मनाएं, नफरत मिटाएं और प्यार फैलाएं।
- चांद नजर आ गया है, खुशियों का पैगाम लाया है।
- मेरी तरफ से पूरे विश्व को शांतिपूर्ण ईद मुबारक।
- दुआ है कि आपका हर दिन ईद जैसा हो!
यह भी पढ़ें- ईद-उल-फितर पर इन 5 लजीज Recipes के साथ सजाएं अपना दस्तरखान


Download Android App
Download iOS App




