आज ‘हनुमान अष्टमी’ के दिन जरूर करें ये 4 उपाय, कर्ज और मंगलदोष से मिलेगा छुटकारा

Summary :

Hanuman Ashtami 2025 Date: सनातन धर्म में हर तिथि और हर दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हनुमान अष्टमी मनाया जाता है। इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। माना जाता है कि अगर आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, या फिर आपकी कुंडली में मंगलदोष है, तो इस दिन विधिवत रूप से हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। Hanuman Ashtami Vrat: ऐसे रख सकते हैं व्रत जो लोग इस दिन व्रत…

Hanuman Ashtami 2025 Date: सनातन धर्म में हर तिथि और हर दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हनुमान अष्टमी मनाया जाता है। इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। माना जाता है कि अगर आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, या फिर आपकी कुंडली में मंगलदोष है, तो इस दिन विधिवत रूप से हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

Hanuman Ashtami Vrat: ऐसे रख सकते हैं व्रत

जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं, वे दिन में एक बार मीठे के साथ किसी एक अनाज का सेवन कर सकते हैं। व्रत के दिन घर में तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा) का सेवन नहीं करना चाहिए।

Hanuman Ashtami 2025 Ki Puja: यह है व्रत और पूजा विधि

Hanuman Ashtami 2025 Date
Hanuman Ashtami 2025 Date (Source: AI)

इस व्रत को करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। लाल कपड़े पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। दीप जलाएं और फूल, चंदन, अक्षत, कुमकुम और मिठाई का भोग लगाएं। ‘श्री सूक्त’ और ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करें। मंत्र जप करें, ‘ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ और ‘विष्णुप्रियाय नमः’ का जप भी कर सकते हैं।

Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी उपाय

Hanuman Ashtami 2025
Hanuman Ashtami 2025 (Source: AI)
  1. अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है, तो इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
  2. अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हनुमान अष्टमी के दिन और रात को मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर घी का दीपक जलाएं और श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
  3. हनुमान अष्टमी के दिन आप सवा मीटर लाल कपड़ा लें और उसमें एक नारियल बांध लें। उसके बाद उसे किसी नदी या तालाब में बहा दें और अपनी मनोकामना कहें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
  4. अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, तो हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान जी को एक इलायची चढ़ाएं और फिर हनुमान जी की परिक्रमा लगाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।

Also Read: मंगलवार के दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।