Gangaur 2026: “ईसर-गौरी की जोड़ी जैसा बना रहे आपका साथ…” अपनों को दें गणगौर की मंगलकामनाएं, यहां देखें Top Messages

Summary :

Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi: राजस्थान और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गणगौर का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 मार्च 2026 को है। यह उत्सव 16 से 18 दिनों तक चलता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। राजस्थानी संस्कृति की झलक समेटे इस त्योहार में घेवर की मिठास और लोकगीतों की गूंज हर आंगन को खुशियों से भर…

Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi: राजस्थान और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में गणगौर का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 21 मार्च 2026 को है। यह उत्सव 16 से 18 दिनों तक चलता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। राजस्थानी संस्कृति की झलक समेटे इस त्योहार में घेवर की मिठास और लोकगीतों की गूंज हर आंगन को खुशियों से भर देती है।

ऐसे में इस गणगौर इन चुनिंदा शुभकामनओं के साथ अपनों को बधाई दें, और त्यौहार को और भी खास बनाएं। यहां पर गणगौर की मंगलकामनाएं दी गई हैं, जो आप शेयर कर सकते हैं।

Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi: गणगौर की शुभकामनाएं

Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi
Happy Gangaur 2026 Wishes in Hindi (Social Media)
1. आया रे आया गणगौर का त्योहार,
संग लाया खुशियां और ढेर सारा प्यार।
गणगौर माता का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। शुभ गणगौर!
2. महिने चैत का है आया, गणगौर का त्योहार है छाया
ईसर-गौर की जोड़ी बनी रहे,
आपके घर में खुशियों का अंबार रहे।
3. माता गौरी आपकी झोली खुशियों से भर दें,
और महादेव आपके जीवन को सुख-शांति से सराबोर कर दें।
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मेहंदी हाथों में रचे, माथे पर बिंदिया चमके।
अखंड सौभाग्य का वरदान मिले,
खुशियों से आपका आंगन महके। Happy Gangaur!
5. जैसे ईसर-गणगौर की जोड़ी है प्यारी,
वैसी ही बनी रहे खुशियां आपकी सारी।
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. गौर गौर गंपति, ईसर पूजे पार्वती…
आस्था की डोर, खुशियों की भोर,
मुबारक हो आपको गणगौर!
7. चंदन की खुशबू, फागुन का प्यार,
मुबारक हो आपको गणगौर का त्योहार।
जैसे शिव-शक्ति का प्रेम है अटूट,
वैसा ही बना रहे आपका संसार।
8. हाथों में रची है पिया के नाम की मेहंदी,
होठों पर छाई है गणगौर की मुस्कान।
माता गौरी दें तुम्हें अखंड सौभाग्य,
यही है मेरी आज की अरदास।
9. ईसर जी का मान मिले, गौरां जैसा प्यार मिले,
गणगौर के इस पावन पर्व पर, खुशियों का संसार मिले।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।