Kab hai Jaya Ekadashi 2026: कब मनाई जाएगी जया एकादशी?

वर्ष 2026 में, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 28 जनवरी को शाम 04:35 बजे से होगा और इसका समापन 29 जनवरी को दोपहर 01:55 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि की प्रधानता होने के कारण, जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। श्रद्धालु इस दिन प्रातः काल स्नान के पश्चात विधि-विधान से लक्ष्मी-नारायण की पूजा संपन्न करें।
Jaya Ekadashi 2026 Shubh Muhurat: शुभ मुहूर्त और पारण का समय
पूजा और व्रत खोलने के लिए शुभ समय-
प्रातः कालीन पूजा: सुबह 07:11 से 08:32 तक।
दोपहर की पूजा: सुबह 11:14 से दोपहर 01:55 तक।
व्रत पारण (व्रत खोलने का समय): 30 जनवरी को सुबह 07:10 से 09:20 के तक।
Jaya Ekadashi 2026 Upay: जया एकादशी के 4 विशेष उपाय

1. तुलसी पूजन
इस पावन अवसर पर श्री हरि के साथ तुलसी जी की पूजा का भी विशेष फल मिलता है। शाम के समय तुलसी के समीप घी का दीपक जलाएं और “ॐ विष्णवे नमः” का जप करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली और सकारात्मकता आती है।
2. पीले प्रसाद का भोग लगाएं
भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए भगवान को पीले फलऔर पीली मिठाइयों का भोग लगाएं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।

3. दान करें
जया एकादशी के दिन दान का इस दिन विशेष महत्व है। अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, वस्त्र, तिल या गुड़ का दान करें। निस्वार्थ सेवा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।























