Mohini Ekadashi 2026 Date: वैशाख का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं और इंसान को मोह-माया के जाल से मुक्ति मिलती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी की अराधना करने से भक्तों के पापों का नाश होता है और उन्हें सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानें मोहिनी Ekadashi Kab Hai April Me, साथ जानेंगे पूजा विधि और धार्मिक महत्व।
Mohini Ekadashi 2026 Date: कब है मोहिनी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी की शुरुआत 26 अप्रैल 2026 की शाम 06:06 बजे से होगी और यह 27 अप्रैल की शाम 06:15 बजे खत्म होगी। चूंकि हिंदू धर्म में त्योहार उसी दिन मनाते हैं जिस दिन उदयातिथि हो, इसलिए व्रत 27 अप्रैल (सोमवार) को रखा जाएगा।
मोहिनी एकादशी पूजा विधि

- सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। हो सके तो पीले वस्त्र धारण करें।
- भगवान के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें।
- एक लकड़ी की चौकी पर साफ पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखें।
- भगवान को पंचामृत, तुलसी के पत्ते, पीले फूल, फल और दीपक अर्पित करें।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और व्रत कथा का पाठ करें।
- पूजा के आखिर में आरती करें और प्रसाद बांटें ।
Lord Vishnu Mohini Avatar: भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की कहानी

पुरानी कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन से अमृत निकला, तो राक्षस उसे छीनकर भाग गए। तब भगवान विष्णु ने एक बेहद सुंदर स्त्री मोहिनी का रूप लिया। उन्होंने अपनी सुंदरता और बातों से राक्षसों को उलझा दिया और सारा अमृत देवताओं को पिला दिया। इससे देवता अमर हो गए। जिस दिन विष्णु जी ने मोहिनी रूप लिया था, वह वैशाख महीने की यही एकादशी थी। इसीलिए माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और दुखों का नाश होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




