Sawan Shivratri Special Bhajan: सावन शिवरात्रि पर घर करें भजन-कीर्तन का आयोजन, प्लेलिस्ट में शामिल करें भोलेनाथ के ये 6 Superhit भजन

Summary :

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। * सावन शिवरात्रि को बहुत फलदायी माना गया है। इस दिन नियम से पूजा करने और रात में जागरण करने से बड़ा पुण्य मिलता है और हर इच्छा पूरी होती है। इस साल सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। सावन शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन का भी विशेष महत्व है। सच्चे मन से शिव भजनों को सुनने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Sawan Shivratri Special Bhajan: इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा के लिए साल का सबसे खास समय माना जाता है। पूरे महीने भक्त व्रत रखकर अपने आराध्य भगवान शिव की अराधना करते हैं। सावन के हर सोमवार का अपना खास महत्व है, लेकिन सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि को भी बहुत फल देने वाला माना गया है। माना जाता है कि इस दिन नियम से पूजा करने और रात में जागकर भक्ति करने से बड़ा पुण्य मिलता है और हर इच्छा पूरी होती है। इस साल सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी।
सावन शिवरात्रि पर केवल पूजा और जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन का भी विशेष महत्व होता है। मंदिरों में भी भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कई लोग अपने घरों में शिव भजन लगाकर पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से भगवान शिव का नाम लेने और उनके भजन सुनने से जीवन में सुख, शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यहां पर सावन शिवरात्रि के लिए टॉप शिव भजन की लिस्ट दी गई है।

सावन शिवरात्रि पर सुनें शिव जी के टॉप भजन (Sawan Shivratri Special Bhajan)

1. शिव अमृतवाणी

 

2. मेरा भोला है भंडारी

 

3. शिव कैलाशो के वासी

 

4. आशुतोष शशांक शेखर

 

5. नमामि शमीशान निर्वाण रूपं

 

6. सज रहे भोले बाबा

 

Also Read: Sawan Shivratri 2026 Jal Time: सावन में शिवलिंग पर जल कब और किस समय चढ़ाएं? जानें सोमवारी, शिवरात्रि और जलाभिषेक का सबसे उत्तम मुहूर्त

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।