Vaishakh 2026: पुण्य कमाने का महीना है वैशाख! भूलकर भी न करें ये 5 काम वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Summary :

Vaishakh 2026 Do’s and Don’ts: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह के बाद वर्ष के दूसरे महीने वैशाख का शुभारंभ होता है। साल 2026 में यह 3 अप्रैल से 1 मई तक रहेगा। इस महीने को ‘माधव मास’ भी कहते हैं क्योंकि यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि वैशाख जैसा पवित्र दूसरा कोई महीना नहीं है। चलिए जानते हैं कि इस महीने में हमें क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। Vaishakh 2026 Do’s and Don’ts Vaishakh Me Kya Kare: वैशाख में क्या करना है शुभ यह पूरा महीना भगवान विष्णु…

Vaishakh 2026 Do’s and Don’ts: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह के बाद वर्ष के दूसरे महीने वैशाख का शुभारंभ होता है। साल 2026 में यह 3 अप्रैल से 1 मई तक रहेगा। इस महीने को ‘माधव मास’ भी कहते हैं क्योंकि यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि वैशाख जैसा पवित्र दूसरा कोई महीना नहीं है। चलिए जानते हैं कि इस महीने में हमें क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए।

Vaishakh 2026 Do’s and Don’ts

Vaishakh 2026 Do's and Don'ts
Vaishakh 2026 Do’s and Don’ts (AI Generated)

Vaishakh Me Kya Kare: वैशाख में क्या करना है शुभ

  • यह पूरा महीना भगवान विष्णु का है, इसलिए उनकी पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
  • वैशाख के महीने में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना और दीया जलाना बहुत अच्छा माना जाता है।
  • इस दौरान सत्तू, पंखा, छाता और खरबूजे जैसी ठंडी चीजों का दान करना चाहिए। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
  • इस महीने गर्मी बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। पक्षियों के लिए पानी रखें या मंदिर में पानी का घड़ा दान करें।
  • सुबह सूरज निकलने से पहले नहाना बहुत शुभ होता है। अगर हो सके तो पवित्र नदी में नहाएं, नहीं तो घर पर ही पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर नहा लें।

Vaishakh 2026: वैशाख में क्या न करें ये 5 काम

  • इस महीने पानी को बेकार में बहाना गलत माना जाता है।
  • वैशाख में सुबह जल्दी उठना चाहिए। देर तक सोने से सेहत खराब होती है और पुण्य भी कम मिलता है।
  • इस दौरान शांत रहें, किसी से झगड़ा न करें और न ही किसी का दिल दुखाएं। अपनी बोली हमेशा मीठी रखें।
  • इस महीने में मांस, शराब, प्याज और लहसुन जैसी चीजों से दूर रहें। सिर्फ सादा और शुद्ध (सात्विक) भोजन ही करें।
  • वैशाख के महीने में शरीर पर तेल की मालिश करना मना है क्योंकि मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी रुष्ठ हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Indore Ulte Hanuman Mandir: अद्भुत! आखिर क्यों यहां सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली? जानें इंदौर के इस मंदिर का रहस्य

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।