iphone 18 Pro Max Leak: Apple की iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे ही इसके कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। जिनसे इनके डिजाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल्स में कुछ बड़े अपग्रेड्स दे सकती है। वहीं इस सीरीज के लॉन्च की (iphone 18 Pro max Launch Date) बात करें तो कंपनी इसे सितंबर के दूसरे हफ्ते में पेश कर सकती है। आइए आसान भाषा में जानते हैं इन फोन्स के संभावित फीचर्स के बारे में।
iphone 18 Pro Max Leak: डिजाइन और डिस्प्ले में दिख सकते हैं बदलाव

- रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का डिजाइन पिछले मॉडल्स जैसा ही रहेगा, लेकिन कंपनी इसमें कुछ छोटे बदलाव कर सकती है।
- कहा जा रहा है कि फोन के बैक पैनल और फ्रेम को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्मूद लुक दिया जाएगा।
- फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इस बार डायनामिक आईलैंड का साइज छोटा किया जा सकता है।
- दावा है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में करीब 35 प्रतिशत छोटा होगा, जिससे स्क्रीन का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है।
- दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले साइज पुराने मॉडल्स जैसा ही रहने की उम्मीद है।
- साथ ही कंपनी इस बार LTPO+ डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी की बचत और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
iphone 18 Series Features: नया और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर

- हर नई सीरीज के साथ ऐप्पल अपने प्रोसेसर को भी अपग्रेड करती है।
- iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है।
- बताया जा रहा है कि यह एडवांस्ड 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।
- यह नया प्रोसेसर पुराने मॉडल्स के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत ज्यादा तेज परफॉर्मेंस दे सकता है।
- साथ ही यह लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंट भी होगा।
- कंपनी इसमें नई WMCM पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे रैम और प्रोसेसर बेहतर तरीके से काम करेंगे।
- इसका फायदा AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग में देखने को मिल सकता है।
iphone 18 Series Details: बैटरी बैकअप पहले से हो सकता है बेहतर
- लीक्स के मुताबिक, इस बार ऐप्पल बैटरी क्षमता भी बढ़ा सकती है। iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
- खास बात यह है कि Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी होने की वजह से इसकी मोटाई थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
- हालांकि, इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।
Camera Update: कैमरा में मिल सकते हैं दो बड़े अपग्रेड
- कैमरा के मामले में भी ऐप्पल इस बार बड़ा बदलाव कर सकती है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पहली बार iPhone के प्राइमरी कैमरा में वेरिएबल अपर्चर फीचर दे सकती है।
- इस फीचर की मदद से फोटो लेते समय कैमरा में आने वाली लाइट को कंट्रोल किया जा सकेगा।
- इससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेंगी।
- इसके अलावा कंपनी नए और बड़े कैमरा लेंस की टेस्टिंग भी कर रही है।
- उम्मीद है कि यह अपग्रेड फोटो और वीडियो क्वालिटी को पहले से ज्यादा शानदार बना देगा।
कितनी हो सकती है कीमत?
- कीमत की बात करें तो फिलहाल ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी नए प्रो मॉडल्स की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी।
- माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,34,900 रुपये हो सकती है।
- वहीं Pro Max मॉडल की कीमत इससे ज्यादा रहने की संभावना है।
- कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में डिजाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- अगर लीक्स सही साबित होती हैं, तो यह सीरीज ऐप्पल के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 8000nits ब्राइटनेस और दमदार AI फीचर्स से लैस! ग्लोबली लॉन्च हुई Honor 600 Series


Download Android App
Download iOS App




