Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख तय कर दी है। कंपनी का यह बड़ा लॉन्च इवेंट लंदन में आयोजित होगा। इंडियन यूजर्स इस कार्यक्रम को शाम 6:30 बजे लाइव देख सकेंगे। इस इवेंट में कंपनी अपने नए Foldable Smartphones, Smartwatches, और Latest AI Features लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही भारत में इन डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं ईवेंट से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।
कब होगा ये ईवेंट
बता दें कि Samsung हर साल अपने Galaxy Unpacked इवेंट में नई प्रीमियम डिवाइस लॉन्च करता है। इस बार ये ईवेंट 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस ईवेंट के दौरान भी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन और AI टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान देने वाली है। इवेंट की थीम “A New Shape Unfolds” रखी गई है, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी नए डिजाइन और बेस्ट AI अनुभव पर फोकस करेगी। जो लोग इस इवेंट को देखना चाहते हैं, वे इसे Samsung की ऑफिसियल वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
कौन कौन से डिवाइस होंगे लॉन्च

- इस बार Galaxy Unpacked इवेंट में कई नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9, Galaxy Watch Ultra 2 और नए Galaxy AI फीचर्स लॉन्च कर सकती है।
- हालांकि Samsung ने अभी तक सभी प्रोडक्ट्स के नाम और स्पेसिफिकेशन की ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। लॉन्च इवेंट में ही सभी डिवाइस से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।
भारत में शुरू हुई प्री-रिजर्वेशन सर्विस
- Samsung ने भारतीय कस्टमर्स के लिए भी प्री-रिजर्वेशन की शुरुआत कर दी है।
- जो कस्टमर्स नए Galaxy डिवाइस खरीदना चाहते हैं, वे 999 रुपये देकर अपना Galaxy VIP Pass बुक कर सकते हैं।
- प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स को 2,799 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, बेस्ट एक्सचेंज वैल्यू और लॉन्च के समय डिवाइस खरीदने में प्रायोरिटी जैसे बेनिफिट्स मिल सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
- Galaxy डिवाइस को प्री-रिजर्व करना बहुत आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले Samsung की ऑफिसियल वेबसाइट या Samsung Shop App पर जाएं।
- वहां Pre-Reserve ऑप्शन चुनें और 999 रुपये पे करें।
- पेमेंट पूरा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर Galaxy VIP Pass भेज दिया जाएगा।
- लॉन्च के बाद इसी पास की मदद से आप नया Galaxy डिवाइस बुक कर सकेंगे।
Galaxy Z Fold 8 Ultra में क्या होगा खास?

- रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Fold 8 Ultra में पहले की कम्पेरेटिव में ज्यादा पतला और हल्का डिजाइन देखने को मिल सकता है।
- इसके साथ बेस्ट कैमरा, फास्ट प्रोसेसर और नए AI फीचर्स मिल सकते हैं।
- कंपनी हार्डवेयर और AI का बेहतर तालमेल पेश करने की तैयारी में है।
- वहीं Galaxy Z Flip 8 में भी डिजाइन, कैमरा और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से बेस्ट बनाया जा सकता है।
- AI की मदद से फोन का इस्तेमाल और भी आसान और स्मार्ट हो सकता है।
Galaxy Watch 9 Series में मिलेंगे ये नए फीचर्स
- Samsung अपनी नई Galaxy Watch 9 Series में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़ सकती है।
- इसमें एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग, AI बेस्ड फिटनेस एडवाइस, बेस्ट स्लीप मॉनिटरिंग और लॉन्ग बैटरी लाइफ मिल सकती है।
- लेकिन इन सभी फीचर्स की ऑफिसियल जानकारी 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।
- ऐसे में Samsung के फैंस इस बड़े लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।























