Ambala News: चोट लगने के बाद खुद बुलाई एम्बुलेंस, इंजेक्शन लगने से हुई मौत! अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Summary :

Ambala News: अंबाला के एक निजी अस्पताल  में सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मृतक को केवल पैर में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने खुद एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया था। तीन दिनों तक वह पूरी तरह ठीक था, लेकिन इंजेक्शन लगने के कुछ मिनट बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। Ambala News: कार्यप्रणाली पर उठे सवाल परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही और…

Ambala News: अंबाला के एक निजी अस्पताल  में सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मृतक को केवल पैर में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने खुद एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया था। तीन दिनों तक वह पूरी तरह ठीक था, लेकिन इंजेक्शन लगने के कुछ मिनट बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Ambala News: कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Ambala News
Ambala News (source: punjab kesari files)

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने के कारण मरीज की मौत हो गई है। उनका कहना है कि 23 अक्टूबर को जब मरीज ने खाना खाया, तो उसे इंजेक्शन लगाया गया, जिसके लगभग 15 मिनट बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन अगले ही दिन उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने यह आरोप भी लगाया है कि अस्पताल में एक सफाई कर्मी को भी इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Haryana News Today: गलत दवाइयों का इस्तेमाल

मृतक के परिवार ने बताया कि डॉक्टरों ने समय पर उन्हें मरीज की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं दी और गलत दवाइयों का इस्तेमाल किया। परिजनों ने कहा कि यह मामला साधारण चोट से मौत तक पहुंच गया, जो स्पष्ट रूप से गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Death in Hospital: मामले की जांच कराई जाएगी

Death in Hospital
Death in Hospital (source: punjab kesari files)

इस मामले में बलदेवनगर थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि एक मरीज की मृत्यु का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल बोर्ड बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। सिर्फ चोट से लगने से मौत होने के मामले में एक बार फिर निजी अस्पतालों की जवाबदेही और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। छोटी सी चोट के इलाज के लिए भर्ती मरीज की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि जांच समिति कितनी पारदर्शिता से काम करती है और क्या दोषियों तक कार्रवाई वास्तव में पहुँच पाती है।

ALSO READ: हरियाणा : करनाल में पराली जलाने पर रोक, किसान अपना रहे नई तकनीक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।