बड़ी साजिश नाकाम! फरीदाबाद से बरामद हुआ 300 किलो RDX, AK 47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद

Summary :

Faridabad RDX Recovery: जम्मू कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने फरीदाबाद के एक इलाके में छापा मारा था। इस दौरान 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी कश्मीर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई। डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इससे पहले कश्मीर में उसके लॉकर से एक AK-47 राइफल और कई हथियार बरामद किए गए थे। फिलहाल डॉक्टर आदिल जम्मू कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी…

Faridabad RDX Recovery

Faridabad RDX Recovery: जम्मू कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने फरीदाबाद के एक इलाके में छापा मारा था। इस दौरान 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह बरामदगी कश्मीर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की गई। डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इससे पहले कश्मीर में उसके लॉकर से एक AK-47 राइफल और कई हथियार बरामद किए गए थे। फिलहाल डॉक्टर आदिल जम्मू कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक और डॉक्टर है, जिसका नाम डॉ. मुजमिल है और वह कश्मीर का रहने वाला है। उसने ही फरीदाबाद में हथियार और गोला-बारूद छिपा रखे थे। अभी दोनों जम्मू कश्मीर पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Faridabad Police Operation: बड़े आतंकी हमले की साजिश?

Faridabad RDX Recovery
बड़े आतंकी हमले की साजिश? (Image- Social Media)

डॉक्टर आदिल से पूछताछ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर फरीदाबाद में कार्रवाई हुई। छापेमारी के दौरान एक कमरे से 300 किलो RDX, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद व अन्य हत्यार बरामद किए गए।

बरामद हुए गोला-बारूद और हथियारों को देखकर ये आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश हो सकता थी। फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े बाकि सदस्यों की तलाश में लगी हुई है और इस मामले की गहनता से जांच जारी है।

Faridabad RDX News: जैश-ए-मोहम्मद और गजवत-उल-हिंद से संबंध!

Faridabad RDX Recovery
जैश-ए-मोहम्मद और गजवत-उल-हिंद से संबंध! (Image- Social Media)

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया। जिसके तहत डॉक्टरों के एक नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस को शक है कि इस गिरोह का आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और गजवत-उल-हिंद से संबंध हो सकता है। जांच में सामने आया है कि डॉ. मुजमिल फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। वहीं डॉ. आदिल जो जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है, उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में काम किया था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: मुंबई से कोलकाता के लिए भरी उड़ान, हवा में Spicejet के विमान का इंजन हुआ फेल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।